कवि व साहित्यकार समाज का दर्पण होता है , काव्य संग्रह का हुआ विमोचन
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:16 PM
ग्रेटर नोएडा । भारतीय जनता पार्टी के नेता नवाब सिंह नागर ने कहा है कि कवि व साहित्यकार समाज का दर्पण होता है । कविताओं के द्वारा समाज के उत्थान का कार्य हमेशा से होता रहा है और आगे भी होता रहेगा ।
श्री नागर ने यह बात सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रमन सिंह "सिसौनवी"द्वारा रचित काव्य संग्रह "काव्य कुसुमारण " के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए कही विमोचन समारोह ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) स्थित डवैलिंग रेजिडेंसी में संपन्न हुआ । कविता संग्रह का विमोचन करते हुए उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मंत्री व भाजपा नेता नवाब सिंह नागर ने रमन सिंह के काव्य रचना धर्मिता की मुक्त कंठ से सराहना की और कहा कि कवि व साहित्यकार समाज का दर्पण होता है । इस काव्य संग्रह में 101 कविताएं संग्रहित हैं । इस अवसर पर कवि रमन सिंह ने बताया कि यह संग्रह उन्होंने अपनी माता जी श्रीमती बिश्वंभरी देवी को समर्पित किया है तथा अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कुसुम तोमर के नाम पर इस संग्रह का नामकरण किया है ।
इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सर्वश्री वेदपाल सिंह चपराना, कमाण्डेंट होमगार्ड गौतमबुद्धनगर/गाजियाबाद, धर्मवीर सिंह, जिला विधालय निरीक्षक गौतमबुद्धनगर, नैपाल सिंह कसाना, समाजसेवी व एडवोकेट ललिता चौधरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सुमधुर व प्रेरक काव्यपाठ का आयोजन किया गया जिसमे गौतमबुद्धनगर, बुलन्दशहर व हरिद्वार के ख्याति प्राप्त कविगण सर्वश्री मदन लाल"क्रान्त", ओमप्रकाश "यती", मनोज"अबोध", प्रमोदमिश्र"निर्मल",ओम रायजादा,(ग्रेटर नौएडा) डा.आलोक "बेजान" व देवेन्द्रदेव"मिर्जापुरी", बुलन्दशहर, केडी बिन्दास (नोएडा) व भूदत्त शर्मा (हरिद्वार) आदि के द्वारा काव्यपाठ किया गया। इस अवसर पर मेरे बड़े भाईसाहब डा.कृष्णपाल सिंह ,छोटे भाई एडवोकेट बृजपाल सिंह,धर्मपत्नी कुसुम तोमर, पुत्र इंजी.सौरभ तोमर, पुत्रवधू प्रेरणा तोमर, पौत्री आशीर्या व दीवीशा और सर्वश्री रवीन्द्र शर्मा (प्रकाशक काव्य कुसुमारण्य,समन्वय प्रकाशन,गाजियाबाद), अजीत दौला युवा नेता, चीफ इन्जी.(रिटा.) शिवदत्त, एसपी(रिटा.) इकबाल सिंह सरोहा, डिप्टी कमाॅडेंट(रिटा.)मेघराज सिंह, डीएसपी(रिटा.) धर्मचंद, डीएसपी(रिटा.) रघुराज सिंह चौहान, डीएसपी(रिटा.) रफल सिंह, डीएसपी(रिटा.)ओमप्रकाश भाटी, डीएसपी(रिटा.) आरके सिंह, एसीपी(रिटा.)रामदल सिंह, एसीपी बिजेन्द्रपाल शर्मा, एक्सईएन(रिटा.) केके शर्मा, रामफूल सिंह, (रिटा.शिक्षाअधिकारी,हरियाणा), करतार सिंह (रिटा. अधिकारी केन्द्रीय मॅत्रालय), निरीक्षक(रिटा.)राजकुमार वर्मा व बी एस कुशवाहा, इॅजी.अनिल पॅवार, सुनील पॅवार, मैनेजर अनिल सिघल, समाजसेवी अमित राणा, दिनेश सिंह, एडवोकेट पुनीत वशिष्ठ, परमेन्द्र सिंह, रवीन्द्र सिंह आदि सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।