
सर्फाबाद स्थित यदु पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के छात्र छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज, समाजवादी पार्टी के विधायक और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी, पूर्व सांसद महाबल मिश्रा, अभिनेता रंजीत, डीपी यादव के पुत्र कुणाल यादव, उनके भतीजे जितेंद्र यादव, लोक गायक ब्रह्मपाल नागर सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर उपस्थित मेहमानों ने शिक्षाविद महाशय तेजपाल यादव को याद किया। उन्होंने कहा कि महाशय तेजपाल जैसे लोग विचार बन जाते हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया, वह महत्वपूर्ण है। उनके बेटे डीपी यादव और बाकी परिजन उसे आगे बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर चेतना मंच के संस्थापक संपादक आरपी रघुवंशी ने भी श्रद्धासुमन महाशय तेजपाल जी के चरणों में अर्पित किए।