Noida Breaking News : किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
भारत
RP Raghuvanshi
27 Jul 2022 10:18 PM
भारत
RP Raghuvanshi
27 Jul 2022 10:18 PM
Noida : नोएडा। कहते हैं, बच्चे देश का भविष्य होते हैं। लेकिन, कुछ सिरफिरे लोग भविष्य को रौंदने और मानवता को तार-तार करने पर आमादा हैं। ऐसी ही एक घटना थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में सामने आई है। यहां पढ़ने के लिए स्कूल के लिए निकली सातवीं की छात्रा अपनी अस्मत लुटाकर लौटी। स्कूल के रास्ते से एक युवक ने बच्ची का अपहरण उसे सेक्टर-32ए स्थित निर्जन स्थान में ले गया और उसे डरा धमकाकर बलात्कार किया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी युवक सनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल के लिए जाते समय आरोपी ने भागने की कोशिश की। इस दौरान मुठभेड़ में पुलिस ने गोली चलाई। पैर में गोली लगने से जख्मी आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के एक सेक्टर में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी सेक्टर 31 के एक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। बुधवार की सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकली थी। रास्ते में एक ने उसका अपहरण कर लिया और सेक्टर-32ए में सुनसान स्थान पर ले गया। युवक ने वहां छात्रा के दुष्कर्म किया। जख्मी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा के पिता ने थाने पहुंचकर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक पिछले कई दिनों से छात्रा का पीछा कर रहा था। पुलिस ने छात्रा के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी उससे पूछताछ कर रही है।