Noida News : लाइसेंसी रिवाल्वर से व्यवसायी ने की आत्महत्या
UP Crime News
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 11:57 PM
Noida : नोएडा। सेक्टर-12 ई ब्लॉक में रहने वाले एक व्यवसायी ने बीती रात खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। व्यवसायी पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-12 ई-13 में सर्वेश तिवारी पुत्र शंकर दयाल तिवारी अपने परिजनों के साथ रहते हैं। उनके कई स्थानों पर कपड़ों के शोरूम हैं। बीती रात सर्वेश तिवारी ने अपने मकान की बालकनी में लाइसेंस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बालकोनी में पहुंचे तो उन्हें सर्वेश तिवारी खून से लथपथ पड़े हुए मिले। परिजन आनन-फानन में सर्वेश तिवारी को कैलाश अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चौकी प्रभारी राहुल जावला ने बताया कि प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि सर्वेश तिवारी पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था। देर रात्रि भी वह काफी परेशान थे। वह घर में बार-बार इधर से उधर टहल रहे थे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।