
यह शोभायात्रा विभिन्न सेक्टरों में होते हुए सेक्टर में स्थित पृथ्वीराज चौहान (Prithviraj Chauhan) भवन पहुंचनी थी जहां इसका समापन होना था। बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में नोएडा व गौतम बुध नगर के अलावा अन्य जिलों से भी राजपूत समाज के लोगों के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना थी।
देर रात पुलिस अधिकारियों की राजपूत समाज के लोगों के साथ शोभा यात्रा को लेकर बैठक हुई। बैठक में पुलिस ने धारा 144 का हवाला देते हुए शोभा यात्रा नहीं निकालने की अपील की। बैठक में देर रात निर्णय हुआ कि शोभायात्रा नहीं निकाली जाएगी और राजपूत समाज के लोग सेक्टर 62 स्थित पृथ्वीराज चौहान (Prithviraj Chauhan Jayanti) भवन में एकत्रित होकर जयंती कार्यक्रम मनाएंगे।
आज सुबह से ही एसीपी रजनीश वर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल नोएडा स्टेडियम के गेट नंबर 4 पर तैनात हो गया। आयोजकों ने देर रात ही लोगों को शोभा यात्रा निरस्त होने की सूचना दे दी थी इसके बावजूद भी सुबह से ही नोएडा स्टेडियम (Noida Stadium) पर गाड़ियों में सवार लोग पहुंचने शुरू हो गये थे। स्टेडियम पहुंचे लोगों को पुलिस ने शोभा यात्रा निरस्त होने की जानकारी दी और उन्हें सेक्टर 62 जाने को कहा।
वाहनों के छोटे छोटे काफिले में राजपूत समाज के लोग सेक्टर 62 स्थित पृथ्वीराज चौहान भवन पहुँचे । यह समाचार लिखे जाने तक पुण्यतिथि का कार्यक्रम चल रहा था शोभायात्रा निरस्त किए जाने को लेकर क्षत्रिय समाज के युवा वर्ग में भारी आक्रोश बताया जाता है । युवाओं का कहना है कि क्षत्रिय समाज बहादुर क़ौम है जब हमने विधिवत ढंग से शोभायात्रा की घोषणा कर दी थी फिर उसे निरस्त नहीं किया जाना चाहिए था । आक्रोशित युवाओं ने समाज के नेतृत्व पर प्रश्नचिन्ह उठाया है। शोभा यात्रा रद्द होने के बाद भी कहीं कोई बवाल न हो जाए इसलिए स्टेडियम के आस पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा ।
World Environment day 2022- जानें क्या है विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम, इस दिन का महत्व और इतिहास