
विकास पुरूष बने डा. अरूणवीर सिंह
यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डा. अरूणवीर सिंह हैं। डा. अरूणवीर सिंह उत्तर प्रदेश के उन गिने-चुने अफसरों में शुमार हैं जिनको विकास पुरूष की संज्ञा दी जाती है। श्री सिंह की ईमानदारी व विकास के कार्यों को करने की प्राथमिकता के कारण ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सेवानिृत्त होने के बाद भी लगभग 3 वर्षों से एग्रीमेंट के आधार पर सीईओ के पद पर ही कायम रखा है। डा. अरूणवीर सिंह एक ऐसे अधिकारी बन गए हैं जिनका जनता, सरकार, शासन एवं प्रशासन में एक भी विरोधी ढूंढने से नहीं मिल सकता। उनके प्रशंसक करोड़ों में है।