Noida News: 81 साल का व्यक्ति डिजिटल तरीके से कर रहा था नाबालिग का रेप, आरोपी गिरफ्तार
Noida News Digital Rape
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:36 PM
Noida News: नोएडा पुलिस ने 81 साल के एक चित्रकार को 17 साल की लड़की के साथ 'डिजिटल रेप' (Digital Rape in Noida) के आरोप में गिरफ्तार किया है.
चित्रकार मौरिस राइडर पर पीड़िता के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा हुआ है. आपको बता दू कि आरोपी मौरिस पहले हिंदू था पर बाद में उसने धर्म परिवर्तन कर ईसाई धर्म स्वीकार कर लिया.
पीड़ित लड़की के साथ रहने वाली एक महिला ने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि 17 साल की बच्ची के साथ 81 साल का एक व्यक्ति डिजिटल तरीके से छेड़छाड़ और बलात्कार की वारदात को अंजाम दे रहा है.
>> यह जरूर पढ़े:- 31 मई तक दुकानों पर मराठी भाषा में नेम प्लेट न लगी तो कार्रवाई होगी- BMC का फरमान
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी खुद को लड़की का संरक्षक बताता था और बच्ची को अश्लील वीडियो दिखाकर उसके साथ बलात्कार (डिजिटल रेप) और छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दे रहा था.
पुलिस ने बताया कि डिजिटल रेप का मतलब ये नहीं कि किसी लड़की या लड़के का शोषण इंटरनेट के माध्यम से किया जाए. यह शब्द दो शब्द डिजिट और रेप से बना है. अंग्रेजी के डिजिट का मतलब जहां अंक होता है, वहीं अंग्रेजी शब्दकोश के मुताबिक उंगली, अंगूठा, पैर की उंगली, इन शरीर के अंगों को भी डिजिट से संबोधित किया जाता है.
यौन उत्पीड़न (Sexual Harassment) जो डिजिट से किया गया हो, तब उसे 'डिजिटल रेप' (Digital Rape in Noida News) कहा जाता है. दरअसल, डिजिटल रेप (Digital Rape in Noida) से जुड़ी घटनाओं में महिला के प्राइवेट पार्ट में फिंगर्स का इस्तेमाल किया जाता है. दिल्ली के निर्भया कांड के बाद डिजिटल रेप में भी बेहद सख्त सजा का प्रावधान किया गया है.
>> यह जरूर पढ़े:- Afghanistan News: तालिबान ने लागु किया नया नियम पुरुषों, महिलाओं को रेस्तरां में एक साथ बैठने की अनुमति नहीं