Noida news : चोरी की बाइक पर जा रहे बदमाश मुठभेड़ में हुए घायल
भारत
चेतना मंच
20 May 2022 08:02 PM
Noida : नोएडा। थाना सूरजपुर क्षेत्र के जनपद गोल चक्कर के पास देर रात्रि चोरी की बाइक से जा रहे दो बदमाशों को जब चेकिंग कर रहे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाश पुलिस पार्टी पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर जब जवाब में गोली चलाई तो दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके पास से दो तमंचे, दो कारतूस एवं घटनाओं में प्रयोग की जा रही चोरी की बाइक बरामद की है।
एडिशनल डीसीपी इलामारन ने बताया कि थाना सूरजपुर के थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह और उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर जनपद गोल चक्कर के से डिपो की तरफ जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार दो बदमाशों को रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब में गोली चलाई तो दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने घायलों के नाम आसिफ पुत्र तैयब निवासी ग्राम निवाई थाना सरूरपुर मेरठ, खालिद पुत्र मुस्तफा निवासी उपरोक्त बताए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, कारतूस एवं घटनाओं में प्रयोग की जा रही चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस इनके अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।