UP News : तेज होगा पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनवाने का अभियान
Campaign to make western UP a separate state will intensify
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 04:18 AM
Ghaziabad/Noida : गाजियाबाद/नोएडा। दशकों से लंबित पश्चिमी उत्तर प्रदेश केा अलग राज्य बनाने के लिए अब नए सिरे से रणनीति बनाकर उस पर काम करने की पहली की गई है। इससे उम्मीद है कि अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश को अलग प्रदेश बनवाने का अभियान तेज होगा। पश्चिम प्रदेश निर्माण मोर्चा की एक बैठक में पृथक प्रदेश के आंदोलन को और तेज करने का फैसला किया गया है।
बम्हैटा स्थित मोर्चा के कार्यालय में आयोजित बैठक में मोर्चे के गाजियाबाद जिलाध्यक्ष राजेंद्र पाराशर ने कहा कि छात्रों, किसानों तथा उद्योगपतियों को जोड़कर आंदोलन को तेज किया जाना चाहिए। राम प्यारे यादव ने सुझाव दिया कि बैनर लेकर शहरों, गांवों और गलियों में थोड़ी-थोड़ी संख्या में जाकर आंदोलन का प्रचार किया जाना चाहिए। ओमवीर सिंह वीरवाल ने सुझाव दिया कि आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों, उद्योगपतियों की यूनियनों तथा अलग-अलग संगठनों के पदाधिकारियों को आंदोलन से जोडना चाहिए। उन्होंने गांवों में जाकर लोगों को अपनी मांग से अवगत कराने पर भी जोर दिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह यादव ने कहा कि हर जिले में जिलाधिकारियों को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि वह हमारी मांग को सरकार तक पहुंच सकंे। संचालन करते हुए मोर्चे के केंद्रीय महासचिव कर्नल सुधीर ने बताया कि आंदोलन को तेज करने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मोर्चे के पदाधिकारी टीकम नागर ने सुझाव दिया कि गांवों में टूर्नामेंट कराकर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाना चाहिए।