
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 09 अक्टूबर को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
Noida News: समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेला आज से शुरू” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा के हाट सेंटर में बृहस्पतिवार से दस दिवसीय यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो स्वदेशी मेले का आगाज होगा। मेले को लेकर जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में बैठक की। डीएम ने सभी अधिकारियों को समय से सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए है। जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह इसका उद्घाटन करेंगे। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने अफसरों को निर्देशित किया कि सेक्टर-33 ए. स्थित नोएडा हाट पर साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, अग्निशमन और स्वास्थ्य सेवा की व्यवस्था तत्काल होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा। लोगों को रोजाना सुबह 11 बजे से रात आठ बजे तक प्रवेश मिल सकेगा।
Noida News:
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “एयरपोर्ट बनेगा किसानों की उम्मीदों का रनवे ” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अब सिर्फ उद्योग जगत के लिए नहीं बल्कि किसानों की आर्थिक तरक्की का भी केंद्र बनने जा रहा है। एयरपोर्ट के कार्गो हब के जरिये क्षेत्र के किसान अपनी उपज सीधे विदेश भेज सकेंगे। इसके लिए यमुना प्राधिकरण और एयर इंडिया एसएटीएस ने फार्म टू फ्लाइट योजना तैयार की है। जेवर में निर्माणाधीन नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का मल्टी मॉडल कार्गो हब लगभग 87 एकड़ में फैला हुआ है। शुरुआती चरण में इसकी क्षमता 2.5 लाख मीट्रिक टन प्रतिवर्ष होगी। हालांकि भविष्य में इसकी क्षमता में इजाफा होगा। वैश्विक स्तर पर यह कार्गो हब मिसाल साबित होगा। अब कार्गो हब उद्यमियों तक सीमित नहीं रहेगा। एयरपोर्ट के आसपास रहने वाले किसान विदेश तक अपने उत्पाद भेज सकेंगे।एयरपोर्ट के कार्गो हब में किसानों के लिए कूल एग्री कॉर्नर नाम से एक विशेष सेक्शन विकसित करने की योजना है। यहां फल, सब्जियां, फूल और डेयरी उत्पाद तापमान नियंत्रित गोदामों में संरक्षित रहेंगे। साथ ही, एयर इंडिया एसएटीएस किसानों को निर्यात के मानकों पर प्रशिक्षण और दस्तावेजी सहायता भी उपलब्ध कराएगा ताकि वे अंतरराष्ट्रीय बाजार की मांग को बेहतर समझ सकें। शुरुआती चरण में आसपास के किसानों को मिलेगा महत्व फार्म टू फ्लाइट योजना के शुरुआती दौर में नोएडा एयरपोर्ट के आसपास वाले किसानों को तरजीह दी जाएगी। कार्गो हब से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान सब्जियां, डेयरी प्रोडक्ट्स को विदेश भेज सकेंगे। योजना के तहत किसानों को उनके उत्पादों की पैकेजिंग, गुणवत्ता जांच और निर्यात अनुमोदन जैसी सभी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी।
Hindi News:
अमर उजाला ने 09 अक्टूबर 2025 के अंक में प्रमुख समाचार “हिंडन के डूब क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने हैबतपुर में हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया। बुधवार को हुई कार्रवाई में करीब 10,000 वर्गमीटर जमीन खाली कराई गई है। डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बसे शिवम एन्क्लेव और इसके पास बिना अनुमति प्लॉटिंग कर निर्माण कार्य किया जा रहा था। मौके पर करीब 10 घरों के निर्माण तोड़े गए। इसके अलावा नदी में सीवर गिराने के लिए पाइप लाइन भी डाली गई थी। करीब 700 मीटर में इस सीवर पाइप लाइन को भी तोड़ा गया। एनजीटी के आदेश पर डूब क्षेत्र में हुए निर्माणों को तोड़ने के लिए सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश दिए थे। प्राधिकरण की परियोजना और भूलेख विभाग की टीम ने मामले में कार्रवाई की। डूब क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई करते हुए एनजीटी ने सिंचाई विभाग से कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी थी। प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में होने के नाते ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व कार्रवाई की। एनजीटी के आदेश के अनुपालनं में हुई कार्रवाई में 10 से अधिक बने हुए घर और 15 बाउंड्री वॉल को तोड़ दिए गए। सुबह करीब 7 बजे से कार्रवाई शुरू हुई और दो घंटे तक चली। ग्रेटर नोएडा स्थित हैबतपुर के डूब क्षेत्र में बुलडोजर से हटाए जा रहे अवैध निर्माण। स्रोतः दिशदित संख्या 180, 181, 184, 194, 195, 196, 198, 199, 201, 202, 206, 211 और 212 की जमीन हिंडन नदी के डूब क्षेत्र में स्थित है। डूब क्षेत्र होने के बावजूद कॉलोनाइजर चोरी-छिपे प्लॉटिंग कर रहे हैं। शिवम एन्क्लेव के नाम से अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने अतिक्रमण करने वाले को चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अनुमति के बिना अवैध निर्माण न करें। ऐसे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें तोड़ दिया जाएगा। डूब क्षेत्र में प्राधिकरण की कार्रवाई लगातार चालू है। ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से जानकारी जरूर कर लें। जिससे अवैध कॉलोनी में अपनी गाड़ी कमाई फंसाने से बचा सके। चाहत में इन कॉलोनाइजरों से जमीन खरीद कर निर्माण कर लिए थे। इन लोगों को प्राधिकरण की तरफ से नोटिस भी जारी अतिक्रमण हटाने को कहा गया था, लेकिन कोई असर नहीं पड़ा।
Noida News: समाचार दैनिक जागरण से
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 09 अक्टूबर 2025 का प्रमुख समाचार “सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण चालू, मुकदमा दर्ज” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडा सेक्टर-113 थाने में वर्क सर्किल के सहायक प्रबंधक विनीत शर्मा ने ग्राम सोहरखा व जाहिदाबाद में सरकारी जमीन पर सामग्री भंडारण कर अवैध निर्माण करने का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि प्राधिकरण टीम द्वारा अवैध निर्माण रोकने की चेतावनी देने के बावजूद निर्माणकर्ता बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सात लोगों को मुकदमे में नामजद कराया है। प्रबंधक का कहना है कि सोहरखा व जाहिदाबाद में प्राधिकरण की अधिसूचित भूमि संख्या-823 पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। टीम ने उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम -1976 का उल्लंघन होने पर अनाधिकृत निर्माण के उद्देश्य से मौके का निरीक्षण किया तो निर्माण सामग्री का पाया गया। जबकि भंडाराण निर्माणकर्ताओं ने खोदाई कर निर्माण कार्य चालू कर रखा था। अधिकारियों ने सभी को नियमों का हवाला देकर निर्माण कार्य रोकने की हिदायत दी। इसके बाद भी कार्य चालू रखकर लगातार अवैध निर्माण चल रहा है। सरकारी जमीन पर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से अवैध निर्माण करने पर चेतावनी बोर्ड भी लगाया हुआ है। लेकिन, फिर भी निर्माण करने वालों द्वारा नियमों की खुलकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सेक्टर-113 थाना प्रभारी का कहना है कि प्रबंधक की शिकायत पर चेतन चौहान, बुद्धराज, राहुल, धीरज, करन सिंह, सतीश और राजेंद्र को नामजद कर विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया है। भौतिक निरीक्षण कर मामले की जांच रिपोर्ट तैयार करके आगे कार्रवाई की जाएगी।
दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में प्रमुख समाचार “आग से नुकसान पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष समेत तीन पर केस दर्ज” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि नोएडाः सेक्टर-39 थाने में सनवर्ल्ड वनालिका सोसायटी के फ्लैट मालिक अनिल कुमार मसकरा ने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पूजा आनंद, उपाध्यक्ष हिमांशू नारंग और अग्निशमन अधिकारी शिवपूजन सिंह पर मुकदमा कराया है। आरोप है कि तीनों लोगों की लापरवाही से आग लगने के बाद फ्लैट का सामान जल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना 23 सितंबर को हुई थी। वह फ्लैट में एक मार्च से रह रहे हैं। दोपहर ढाई बजे करीब बालकनी में भयंकर आग लगने से फ्लैट का सारा सामान जल गया। सूचना देने पर सोसायटी के गार्ड अग्निशमन यंत्र लेकर पहुंचे, लेकिन यंत्र खराब थे, जिस कारण इन्हें कोई नहीं चला पा रहा था। गार्ड भी इन्हें चलाने में अप्रशिक्षित थे। यही नहीं, फ्लैट के सामने होज पाइप भी काम नहीं कर रहे थे। इससे पहले आग का धुआं देखकर लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। पीड़ित का कहना है कि आग से सारा सामान जल गया। इनमें अध्यक्ष पूजा आनंद, हिमांशु नारंग उपाध्यक्ष की लापरवाही है जबकि अग्निशमन अधिकारी शिवपूजन सिंह की गाड़ियां भी डेढ़ घंटे देरी से मौके पर पहुंची थीं। उन्होंने तीनों से नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे का कहना है कि सोसायटी के पदाधिकारियों को अग्निशमन यंत्र ठीक कराने के लिए कई नोटिस दिए जा चुके हैं। एओए सचिव हिमांशु नारंग ने बताया कि घटना के वक्त स्प्रिंकलर और फायर सिलिंडर चले थे। 57 सिलिंडर मैंने खुद चलाकर देखे। फायर ब्रिगेड को सूचना भी हमने ही दी। आग बहुत भयंकर थी। वजह भी अभी स्पष्ट नहीं है। घर में किरायेदार रहते हैं। उन्होंने 60 लाख रुपये की मांग एओए से की, न देने पर एफआइआर दर्ज कराने की धमकी दी। एओए उनको बीमा दिलवाने का भी पूरी तरह प्रयास कर रही है।
Noida News: