Robotic Restaurant Noida- नोएडा का अनोखा रोबोटिक रेस्टोरेंट्स, खाना परोसने वाले रोबोट का नाम भी अनोखा
नोएडा में रोबोट वाला रेस्टोरेंट
भारत
चेतना मंच
19 May 2022 11:33 PM
Robotic Restaurant Noida- अब तक आपने होटल अथवा रेस्टोरेंट में इंसानी वेटर को ही अपना आर्डर सर्व करते हुए देखा होगा। लेकिन अब आपको रेस्टोरेंट में रोबोट आपको खाना परसते हुए दिखाई देंगे। हालांकि दुनिया में पहले भी कई ऐसे रेस्टोरेंट्स खुल चुके हैं जहां पर रोबोट वेटर का काम करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में पहला एक ऐसा रेस्टोरेंट खुला है जहां पर इंसान नहीं बल्कि रोबोट खाना बरसता हुआ दिखाई देता है।
नोएडा में स्थित है रोबोट वाला रेस्टोरेंट -
रोबोट वाला यह रेस्टोरेंट उत्तर प्रदेश राज्य के नोएडा जिले के सेक्टर 104 में स्थित है। रेस्टोरेंट का नाम है 'द येलो हाउस" (The Yellow House Robotic Restaurant Noida) है। इस अनोखे रेस्टोरेंट में खाना रोबोट के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाता है। देखते ही देखते या रेस्टोरेंट्स दिल्ली एनसीआर के लोगों की पसंदीदा जगह बन चुका है। रेस्टोरेंट में आने वाले कस्टमर के आर्डर को पूरा करने के लिए यहां पर दो रोबोट है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नामक तकनीक से बने ये रोबोट बहुत तेजी से पूरे रेस्टोरेंट में घूम कर काम करते हैं।
कैसे काम करते हैं ये रोबोट-
नोएडा के द येलो हाउस रेस्टोरेंट में मौजूद 2 रोबोट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नामक तकनीक से तैयार किए गए हैं। ये रोबोट डाटा कोडिंग के जरिए काम करते हैं। दोनों रोबोट के अंदर हर टेबल का डाटा फिट कर दिया गया है। ऐसे में जब फोन के जरिए टेबल नंबर डाला जाता है तो दिए गए इंस्ट्रक्शन के अनुसार रोबोट टेबल पर जाकर खाना सर्व कर देते हैं। इन दोनों रोबोट से जुड़ी सबसे खास बात यह है कि इनका मेंटेनेंस जीरो है। 24 घंटे में इन्हें दो से तीन बार चार्ज करना पड़ता है और चार्जिंग के बाद यह पूरे दिन काम करते रहते हैं।
नोएडा में स्थित रोबोटिक रेस्टोरेंट्स (Robotic Restaurant Noida) दिल्ली एनसीआर के लोगों की पसंदीदा जगह बनता जा रहा है, खास तौर पर बच्चे इस जगह को बेहद पसंद कर रहे हैं। सुबह 11:00 बजे से लेकर रात 11:00 बजे यहां लजीज व्यंजन का स्वाद उठाने वाले लोगों का तांता लगा रहता है।