Social News: नोएडा में चलेगा प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान, 5 दिनों का है अभियान
Noida News: CEO will be on foreign tour till December 9-19
भारत
चेतना मंच
25 Jun 2022 11:16 PM
Noida : नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव (Chief secretary) दुर्गा शंकर मिश्रा (Durga Shankar Mishra) के निर्देश पर नोएडा प्राधिकरण (Noida Authority) ने शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक (Single use Plastic) मुक्त अभियान चलाने का फैसला किया है। यह अभियान 5 दिन चलेगा। इस अभियाना का नाम (Reduction, Awareness Circular (Solution) & (Mass) Engagement) यानि "RACE" रखा गया है।
नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) श्रीमती रितु माहेश्वरी (Smt. Ritu Maheshwari) ने इस संबंध में कहा है कि नोएडा में आगामी 29 जून से 3 जुलाई तक सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से बृहद जागरूकता अभियान "RACE" (Reduction, Awareness Circular (Solution) & (Mass) Engagement) आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा की आज के युग में सिंगल यूज प्लास्टिक के कारण होने वाला प्रदूषण अत्यधिक बढ़ गया है जो कि पर्यावरण के लिए एक चुनौती बन चुका है इसको नियंत्रित किया जाना अत्यावश्यक है । भारत सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण को कम करने की दिशा में कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण पुनर्चक्रण तथा उसके संबंध में लगाए गए प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू कराए जाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा द्वारा शासनादेश जारी कर बृहद जन जागरूकता अभियान "RACE" (Reduction, Awareness Circular (Solution) & (Mass) Engagement) आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया है।
नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती रितु माहेश्वरी (Smt. Ritu Maheshwari) ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में आगामी 29 जून 2022 से 3 जुलाई 2022 तक "RACE" (Reduction, Awareness Circular (Solution) & (Mass) Engagement) आयोजित कराए जाना प्रस्तावित है, जिसमें नोएडा प्राधिकरण द्वारा जन भागीदारी के साथ विभिन्न संस्थाओं तथा नोएडा के विभिन्न आरडब्लूए एनईए, फोनरवा, सहित विभिन्न औद्योगिक एवं संस्थागत इकाईयो, स्कूलों, कॉलेजों तथा विभिन्न एनजीओ तथा स्वयंसेवी संस्थाओं ने एवं जनसामान्य का सहयोग प्राप्त कर उक्त कार्यक्रम चलाया जाएगा।
इस आयोजन का जिम्मा नोएडा प्राधिकरण के प्रधान महाप्रबंधक राजीव त्यागी को सौंपा गया है। श्री त्यागी ने बताया कि 5 दिन का पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इस पूरे आयोजन में समाज का व्यापक सहयोग प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने आम जनमानस की सूचना के लिए पूरे कार्यक्रम की विस्तृत तालिका भी जारी कर दी है।