
Noida l श्रीकांत त्यागी प्रकरण में सरगर्मी थमने का नाम नहीं ले रही है । उत्तर प्रदेश के तकरीबन एक दर्जन से अधिक जनपदों से त्यागी समाज के नुमाइंदों को इस पंचायत में लाने की कोशिश में कई नेता जुटे हुए हैं l यह पंचायत सेक्टर 110 स्थित भंगेल गांव के महर्षि आश्रम के रामलीला ग्राउंड में होगी । वहाँ तंबू लगाने का काम शुरू हो गया है । पुलिस के आला अधिकारियों ने ज्वाइंट सीपी भारती सिंह के नेतृत्व में इस मैदान का दैरी किया l
चेतना मंच की टीम भी पंचायत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंची l यहां मौजूद त्यागी समाज के जिम्मेदार लोगों ने दावा किया कि इस पंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दर्जनभर से अधिक जनपदों के नुमाइंदे शामिल होंगे l यह पंचायत अनु त्यागी के साथ पुलिस द्वारा की गई ज्यादती के विरोध के लिए बुलाई गई है l इस अवसर पर मौजूद पंचायत में अहम भूमिका निभा रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुधीर त्यागी ने कहा कि त्यागी समाज अपने सम्मान के साथ समझौता नहीं करेगाl उन्होंने कहा कि त्यागी समाज पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अनेकों विधानसभा और लोकसभा सीटों को प्रभावित करने का दम रखता है l एक सवाल के जवाब में सुधीर त्यागी ने दावा किया कि यह मंच एक सम्मानित मंच होगाl इससे किसी के खिलाफ भी असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगीl मांगेराम त्यागी द्वारा पिछले दिनों सांसद डॉ महेश शर्मा के साथ फोन पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के विषय में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम किसी भी रूप में इस तरह के अल्फाजों का समर्थन नहीं करेंगे l इस पंचायत में अहम भूमिका निभा रहे रोजा गांव के पूर्व प्रधान देवेंद्र त्यागी ने भी चेतना मंच को बताया कि पंचायत में किसी भी उग्रता के लिए कोई स्थान नहीं होगाl उन्होंने कहा कि समाज के नुमाइंदों को अपनी बात रखनी है इसलिए यह पंचायत बुलाई जा रही है l उनकी मांग है कि अनु त्यागी के साथ हुई ज्यादती के लिए कार्यवाही होl सोसाइटी में अन्य लोगों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया जाएl साथ ही जो पेड़ अन्य महिलाओं ने उखाड़े हैं उनके खिलाफ भी कार्यवाही हो l इस अवसर पर समाज के कई जिम्मेदार लोग मौजूद थे l श्रीकांत त्यागी प्रकरण में ग्राउंड जीरो से स्पेशल रिपोर्ट