गाजियाबाद में यूपी STF का बड़ा एक्शन, ठग कंपनी का पर्दाफाश
भारत
चेतना मंच
12 Sep 2025 01:02 PM
नोएडा की एसटीएफ यूनिट ने गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद व देश भर में बड़े स्तर पर फ्रॉड करने वाले एक गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग अलग-अलग जगह फ्लैट किराए पर लेकर लोगों को कभी वहां करेंसी बदलने, कभी क्रिप्टो करंसी को एक्सचेंज करने, कभी खाते में अधिक रूपये लेकर नकद देकर झांसा देता था। एसटीएफ यूनिट ने इस गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने एचडीएफसी बैंक और बंधन बैंक के भी कुछ कर्मचारी शामिल बताए जाते हैं। Ghaziabad News
देशभर में फैले साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने बीती रात गाजियाबाद के थाना विजयनगर क्षेत्र में साइबर फ्रॉड के लिए म्यूल अकाउंट कमीशन पर उपलब्ध कराने वाले एक बड़े गैंग का ख़ुलासा किया गया है ।इनके पास से सौ से अधिक अकाउंट्स की डिटेल्स मिली है जिन पर बहुत सारी साइबर फ्रॉड की कम्पलाइंट हो चुकी है। इन म्यूल अकाउब्ट्स को उपलब्ध करने में बिहार के बंधन बैंक और एचडीएफसी बैंक के कुछ कर्मचारियों की भी मिली भगत प्रकाश में आई है। इसके अलावा ये गैंग बड़े नोट्स के बदले ज़्यादा अमाउंट में छोटे नोट्स देने का लालच देकर उनको रद्दी देकर ठगी का एक बड़ा गैंग चला रहे थे जिसके शिकार पूरे भारत के लोग हो रहे थे। इनके पास से 25.6 लाख कैश, नोट गिनने की मशीन, कूट रचित आधार और अन्य दस्तावेज बरामद हुए है।
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने सूचना के आधार पर गौर सिद्धार्थम सोसायटी के एक फ्लैट में छापा मारा और यहां से फ्रॉड करने वाले गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया। यह फ्लैट गिरोह के सदस्य पंकज कुमार ने किराये पर लिया था जिसमें नीरज कुमार मिश्रा एवं पंकज कुमार के आधारकार्ड लगे हैं। एसटीएफ ने गैंग के सरगना शुभम राज उर्फ बाबा पुत्र हरेन्द्र कुमार निवासी वार्ड न0-10, राहर दियारा, थाना व पोस्ट सोनपुर, जिला छपरा बिहार, प्रदीप कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी गैलेक्सी अपार्टमेन्ट, फ्लैट-503, खेमनी चरन, कंकडबाग, पटना बिहार मूल पता ग्राम सेरिया थाना बसन्तपुर जिला सिवान बिहार, धीरज मिश्रा पुत्र हरेन्द्र मिश्रा निवासी गणेश अपार्टमेन्ट, लेखा नगर पोस्ट दानापुर कैन्ट,
पटना बिहार मूल पता हनुमान नगर अनाईठ आरा, जिला भोजपुर बिहार, सोनू कुमार पुत्र बच्चा शर्मा निवासी ग्राम चक अपसैड, पोस्ट परमानन्दपुर, थाना सोनपुर जिला सारण बिहार, अमरजीत कुमार पुत्र मंटू पंडित निवासी पहाडी चक, थाना सोनपुर जिला सारण बिहार, अनुराग पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी रानोरहम अलीपुर, पोस्ट व थाना शिकारपुर जिला बुलन्दशहर गिरफ्तार किया है। इनके पास से कई बैंक एकाउंट नंबर, मोबाइल फोन, नोट गिनने की मशीन तथा एक लाल रंग की डायरी भी मिली है जिनमें कई लोगों के नाम व कोड अंकित हैं। Ghaziabad News