गाजियाबाद में सास पर कहर बनी बहू, मां के साथ मिलकर की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल
Ghaziabad News
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:09 AM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के गोविंदपुरम इलाके से घरेलू हिंसा का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर बहू ने अपनी मां के साथ मिलकर सास की बेरहमी से पिटाई कर दी। गाजियाबाद की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो गया है जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की है।
मां के साथ मिलकर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता सुदेश देवी ने आरोप लगाया है कि 1 जुलाई को उनकी बहू आकांक्षा और उसकी मां ने मिलकर उन्हें घर में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सास खुद को बचाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन दोनों महिलाएं लगातार उन पर हमला करती रहीं। यहां देखें वीडियो...
[video width="480" height="270" mp4="https://chetnamanch.com/wp-content/uploads/2025/07/Fh8bsCYsTr6MEbzc.mp4"][/video]
पुलिस पर लापरवाही और दबाव के आरोप
पीड़िता का दावा है कि वारदात के बाद उन्होंने कई बार पुलिस से शिकायत की लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उनका आरोप है कि आकांक्षा के पिता दिल्ली पुलिस में दरोगा हैं, जिसके कारण स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाकर मामले को दबा दिया गया। हालांकि, जब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और मामला जनचर्चा का विषय बना, तब जाकर पुलिस ने हरकत में आते हुए कार्रवाई शुरू की। गोविंदपुरम थाने में अब आकांक्षा और उसकी मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब मामले को गंभीरता से लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Ghaziabad News