अचानक भरभराकर गिरा मकान, दंपति व बच्चा मलबे में दबे
फोटो-, क्रेडिट- अमर उजाला
भारत
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 10:31 AM
Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया है ।थाना लोनी बॉर्डर के कृष्णा विहार फेस 2 में अचानक मकान गिरने से पति - पत्नी और उनका एक बेटा दब गया। मकान गिरने से स्थानीय लोग सहम गये है ।लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने पहुँच कर बच्चे और पति - पत्नी को मलबे से बहार निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया है।
ताश के पत्तों की तरह बिखर गया मकान Ghaziabad News
गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर क्षेत्र स्थित कृष्णा विहार फेस 2 में एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में एक बच्चा और पति-पत्नी दब गये । सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम ने घायलों को मलबे से बहार निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक, डायल 112 द्वारा थाना लोनी बॉर्डर पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णा विहार फेस 2 में एक मकान गिर गया है। जिसमें एक बच्चा दब गया है। मौके पर पहुंच कर पता चला कि एक 35 गज का मकान था जिस पर गार्डर/पटिया पड़े हुए थे और बहुत जर्जर स्थिति में था, वह अचानक गिर गया है।
पुलिस का बयान
इस संबंध में गाजियाबाद पुलिस ने बताया कि घायल मनोज कुमार (28)व उनकी पत्नी रेनू (27)को सिर में चोट व बेटा दिव्यांश (1.5)चोटिल हो गए है । मनोज कुमार का प्राथमिक उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया और रेनू, दिव्यांश को ज़ीटीबी अस्पताल में ले जाया गया। रेनू के सिर में व दिव्यांश को गुम चोटे आईं हैं, जिनका जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। Ghaziabad Newsग्रेटर नोएडा– नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।