गाजियाबाद के NH 9 पर भिड़े दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे, Video...
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:39 AM
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले का एक वीडियो सोशल मीडियो पर खूब वायरल (Ghaziabad Viral Video) हो रहा है। जिसमें गाजियाबाद के नेशनल हाईवे-9 पर दो गुट एक-दूसरे से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों पक्षों में इतना गुस्सा है कि जिसके हाथ में जो आता है वो उससे ही एक-दूसरे को पीट देते हैं। गाजियाबाद के नेशनल हाइवे का ये वीडियो अब तूल पकड़ रहा है।
जरा सी बात पर भिड़े दो पक्ष
मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना मसूरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां गाजियाबाद के नेशनल हाइवे-9 पर रॉन्ग साइड से आ रही फॉर्च्यूनर कार सड़क पर खड़े एक युवक के पैर को छू गई। इसको लेकर लेकर दो पक्षों में विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक आ पहुंची। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों और लाठी-डंडों की बरसात करनी शुरू कर दी। वायरल वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे की किस तरह से पिटाई कर रहे हैं। यहां देखें वीडियो...
[video width="320" height="568" mp4="https://test.chetnamanch.com/wp-content/uploads/2024/09/OfjKoLF9cWdV5IcT.mp4"][/video]
मौके पर पहुंची पुलिस ने संभाला मोर्चा
वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष इतनी बुरी तरह भिड़ गए है कि एक-दूसरे के साथ जमकर मार पिटाई कर रहे हैं। जब ये मामला शांत होने की बजाय और ज्यादा बढ़ गया तो स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मसूरी थाने में दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और आरोप में 6 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर एसीपी मुरादनगर ने बताया कि, रॉन्ग साइड से आ रही फॉर्च्यूनर गाड़ी एक युवक के पैर में लग गई। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मारपीट में शामिल 6 युवकों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस द्वारा घटना में शामिल कुछ अज्ञात युवकों की तलाश शुरू कर दी है। Ghaziabad News