AIIMS CRE 2025 में 1300+ पदों की भर्ती के लिए फॉर्म सब्मिशन तिथि बढ़ाई गई। रजिस्ट्रेशन 2 दिसंबर तक ही मान्य रहेगा। CBT परीक्षा 22 से 24 दिसंबर को होगी।

एम्स ने कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट (AIIMS CRE 4) 2025 के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। संस्थान ने फॉर्म फाइनल सब्मिट करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 4 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक आवेदन सब्मिट कर सकते हैं।
यह सुविधा केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है, जिन्होंने 2 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक रजिस्ट्रेशन पूरा कर लिया था। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
AIIMS CRE 4 के माध्यम से देशभर के विभिन्न एम्स संस्थानों सहित कई केंद्रीय मेडिकल संस्थानों में 1300 से अधिक नॉन-फैकल्टी पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें ग्रुप-B और ग्रुप-C श्रेणी के कई महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
एम्स ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की तारीखें पहले ही घोषित कर दी हैं। परीक्षा 22 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती की परीक्षा पूरी तरह सीबीटी आधारित होगी।
एम्स ने कट-ऑफ के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग प्रतिशत निर्धारित किए हैं।
AIIMS CRE 4 के अंतर्गत नॉन-फैकल्टी ग्रुप-B और ग्रुप-C के विविध पदों पर भर्ती होगी। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
कुल मिलाकर इस भर्ती में 1300 से अधिक पद शामिल हैं, जो विभिन्न एम्स और केंद्रीय चिकित्सा संस्थानों में भरे जाएंगे।
AIIMS CRE 4 भर्ती से देशभर के कई एम्स में भर्तियां होंगी, जिनमें शामिल हैं:
AIIMS नई दिल्ली, पटना, भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, रायपुर, ऋषिकेश, नागपुर, कल्याणी, अवंतीपोरा, बठिंडा, बीबीनगर, देवघर, गोरखपुर, गुवाहाटी, राजकोट, विजयपुर समेत अन्य एम्स।
जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, वे अब नए बढ़े हुए समय के अनुसार फॉर्म सब्मिट कर सकते हैं। परीक्षा दिसंबर के अंत में होने के कारण अब उम्मीदवारों के पास तैयारी के लिए कुछ अतिरिक्त दिन भी मिलेंगे।