Army Agniveer Rally 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की गाइडलाइन और सेना की अहम चेतावनी जानें। भर्ती रैली में छोटी सी गलती भी डिस्क्वालिफाई का कारण बन सकती है।

Army Agniveer Rally 2026: भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए देशभर में जोन के अनुसार अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती रैली में सफल होने के लिए केवल शारीरिक तैयारी ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि जरूरी दस्तावेजों की सही तैयारी भी उतनी ही अहम है। कई बार अभ्यर्थी दौड़ और फिजिकल टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद केवल दस्तावेजों की कमी या कागजी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं।
इसी तरह की परेशानियों से बचाने के लिए भारतीय सेना भर्ती महानिदेशालय ने अभ्यर्थियों के लिए एक विशेष FAQ सीरीज शुरू की है। इसके माध्यम से भर्ती रैली में शामिल होने वाले युवाओं को जरूरी दिशा-निर्देश और महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के भर्ती प्रक्रिया पूरी कर सकें।
भारतीय सेना के दिशा-निर्देशों के अनुसार भर्ती रैली में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय सभी जरूरी मूल दस्तावेज साथ होना अनिवार्य है। यदि इनमें से कोई आवश्यक दस्तावेज नहीं होता है, तो अभ्यर्थी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
भर्ती रैली में जाने से पहले अभ्यर्थी अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य रखें।
भारतीय सेना ने स्पष्ट किया है कि सभी मूल दस्तावेजों के साथ उनकी दो-दो फोटोकॉपी भी अभ्यर्थियों के पास होनी चाहिए। सभी फोटोकॉपी या तो स्वयं द्वारा सत्यापित (सेल्फ अटेस्टेड) हों या फिर किसी गैजेटेड अधिकारी से प्रमाणित (अटेस्टेड) कराई गई हों।
रैली स्थल के लिए रवाना होने से पहले सभी दस्तावेजों को एक सुरक्षित फाइल या फोल्डर में व्यवस्थित तरीके से रख लें। घर से निकलने से पहले एक बार सभी कागजातों की दोबारा जांच जरूर कर लें, ताकि किसी जरूरी दस्तावेज की कमी न रह जाए।
भर्ती रैली में दस्तावेजों की कमी, जरूरी प्रमाण पत्र साथ न होना या फोटोकॉपी तैयार न रखना अभ्यर्थी के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए केवल शारीरिक तैयारी पर ही नहीं, बल्कि दस्तावेजों की तैयारी पर भी बराबर ध्यान देना जरूरी है।
भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाए रखने के लिए भारतीय सेना ने अभ्यर्थियों को दलालों और ठगों से सावधान रहने की सलाह दी है। सेना ने कहा है कि कुछ लोग भर्ती कराने का झांसा देकर युवाओं से पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं, जबकि भारतीय सेना की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होती है।
सेना ने स्पष्ट किया है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति या दलाल भर्ती प्रक्रिया को प्रभावित नहीं कर सकता। इसलिए अभ्यर्थी किसी भी प्रकार के लालच या झूठे वादों में न आएं और केवल अपनी मेहनत, तैयारी और आत्मविश्वास के दम पर भर्ती रैली में हिस्सा लें।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने निर्धारित रैली शेड्यूल के अनुसार सही स्थान पर समय से पहले पहुंचें। शारीरिक परीक्षण से लेकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक हर चरण के लिए पूरी तैयारी रखें। सही दस्तावेज और समय पर पहुंचना भर्ती प्रक्रिया को बिना किसी बाधा के पूरा करने में मदद करेगा।
विज्ञापन