बैंक ऑफ बड़ौदा में लोकल बैंक ऑफिसर के 2,482 पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। जानें योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, सैलरी और आवेदन की आखिरी तारीख।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी पाने का मौका है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर यानी LBO के 2,482 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिए देश के 20 राज्यों में लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 2,482 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपनी योग्यता, आयु सीमा, अनुभव और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा से जुड़ी शर्तों को ध्यान से देख लेना चाहिए।
बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 2,482 पद शामिल हैं। भर्ती देश के 20 राज्यों में की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।
उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
इसके अलावा उम्मीदवार के पास किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में अधिकारी के तौर पर कम से कम एक साल का काम करने का अनुभव होना जरूरी है। क्लेरिकल स्तर का अनुभव इस भर्ती के लिए मान्य नहीं होगा।
उम्मीदवार के लिए एक और जरूरी शर्त संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा से जुड़ी है। जिस राज्य के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, उसे उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना आना चाहिए।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 तक कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 सा होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
SC, ST, OBC और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को लागू नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।
लोकल बैंक ऑफिसर पद पर उम्मीदवारों का चयन एक से अधिक चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद जरूरत के अनुसार लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट यानी LPT, साइकोमेट्रिक टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू कराया जा सकता है।
ऑनलाइन लिखित परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी। इसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।
परीक्षा में अंग्रेजी, बैंकिंग नॉलेज, जनरल और इकोनॉमिक अवेयरनेस, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से सवाल पूछे जाएंगे। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। यानी इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों के लिए आकर्षक वेतन पाने का मौका है।
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 850 रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें GST भी शामिल है।
वहीं SC, ST, PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है।
योग्य उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट के Careers सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद Current Opportunities पर क्लिक करके संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन Advt No. BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16 को खोलना होगा।
इसके बाद उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन करके आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कार्य अनुभव से जुड़ी जानकारी भरनी होगी। जरूरी फोटो, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन शुल्क जमा करना होगा। फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार को आवेदन की एक कॉपी या प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लेना चाहिए।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसलिए योग्य उम्मीदवारों को अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन कर देना चाहिए।
बैंक ऑफ बड़ौदा LBO Recruitment 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे संबंधित पद की योग्यता, अनुभव, आयु और स्थानीय भाषा की सभी आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
विज्ञापन