बिहार में 1.95 लाख सरकारी भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जल्द जारी होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर भर्ती की तैयारी। जानें BSSC और BPSC भर्ती 2026 की पूरी डिटेल।

बिहार के युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार इस साल विभिन्न विभागों में लगभग 1.95 लाख रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी करने जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से यह कैलेंडर जारी किया जाएगा। इसके तहत अलग-अलग आयोगों और संस्थाओं को रिक्त पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा भेजी जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार, वार्षिक कैलेंडर तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बिहार में यह पहला अवसर होगा जब नियुक्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी किया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा, आवेदन और परिणाम से जुड़ी पूरी रूपरेखा पहले से मिल सकेगी।
राज्य सरकार ने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की जानकारी संबंधित आयोगों को भेज दी है। इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया बिहार कर्मचारी चयन आयोग यानी BSSC और बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC सहित अन्य संबंधित संस्थाओं के माध्यम से पूरी की जाएगी।
वार्षिक कैलेंडर में यह स्पष्ट किया जाएगा कि
राज्य के प्रमुख विभागों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार
अब तक अभ्यर्थियों को यह समस्या रहती थी कि परीक्षाओं की तिथि अचानक घोषित हो जाती थी। कई बार एक साथ दो-दो परीक्षाएं आयोजित होने से तैयारी प्रभावित होती थी। कोई उम्मीदवार सचिवालय सहायक की तैयारी कर रहा होता था तो अचानक दारोगा या अन्य पद की परीक्षा सामने आ जाती थी।
वार्षिक कैलेंडर जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को पहले से पता रहेगा कि किस परीक्षा का आयोजन कब होगा। इससे वे अपनी रणनीति बनाकर तैयारी कर सकेंगे। परीक्षा और परिणाम की संभावित समय-सीमा भी स्पष्ट होने से भविष्य की योजना बनाना आसान होगा।
राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार और नौकरी उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में वर्षवार रिक्त पदों और नियुक्तियों का स्पष्ट ब्योरा जारी करना इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
वार्षिक कैलेंडर से पारदर्शिता बढ़ेगी और भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा सकेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और पुलिस जैसे अहम विभागों में बड़ी संख्या में नियुक्तियां होने से प्रशासनिक व्यवस्था भी मजबूत होगी।
बिहार में 1.95 लाख सरकारी नौकरियों का वार्षिक कैलेंडर जारी होना युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। इससे परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को स्पष्ट दिशा मिलेगी और भर्ती प्रक्रिया में अनिश्चितता कम होगी। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि यह कैलेंडर आधिकारिक रूप से कब जारी होता है और आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होती है।