विज्ञापन
बिहार में पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार सरकार के हालिया कैबिनेट फैसलों के बाद गृह विभाग ने पुलिस बल के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई अधिसूचना जारी कर दी है।

Bihar Police Vacancy : बिहार में पुलिस भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बिहार सरकार के हालिया कैबिनेट फैसलों के बाद गृह विभाग ने पुलिस बल के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नई अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत कुल 20,937 पदों पर भर्ती और प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इनमें 10,468 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी, जबकि 10,469 पद विभागीय प्रोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। इस फैसले से जहां नए अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वहीं विभागीय कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ भी मिलेगा। Bihar Police Vacancy
गृह विभाग के अनुसार बिहार पुलिस बल को और मजबूत करने के लिए कुल 48,447 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। यह निर्णय बढ़ती आबादी और कानून-व्यवस्था की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस प्रस्ताव को राज्य मंत्रिपरिषद से भी स्वीकृति मिल चुकी है। Bihar Police Vacancy
इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम (ERSS) के दूसरे चरण के तहत भी सरकार ने 19,288 पदों को मंजूरी दी है। इन पदों में पुलिस निरीक्षक से लेकर सिपाही तक के विभिन्न स्तर शामिल हैं।
राज्य में बढ़ती आबादी और कानून-व्यवस्था की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए सरकार ने पुलिस बल के विस्तार को बड़ी मंजूरी दी है। इस फैसले के तहत कुल 48,447 नए पदों के सृजन को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें सबसे अधिक 20,937 पद पुलिस अवर निरीक्षक और समकक्ष श्रेणी के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 22,010 पद सिपाही और समकक्ष स्तर पर भरे जाएंगे। इसके अलावा 5,500 पद चालक सिपाही और संबंधित श्रेणियों के लिए मंजूर किए गए हैं।
SI पदों को लेकर जारी अधिसूचना का सबसे महत्वपूर्ण पहलू ‘50-50 फॉर्मूला’ है, जिसे नियमों के अनुसार लागू किया गया है। बिहार पुलिस हस्तक प्रावधान के तहत अवर निरीक्षक (SI) के रिक्त पदों का आधा हिस्सा सीधी भर्ती और आधा विभागीय प्रोन्नति से भरा जाता है। इसी व्यवस्था के तहत कुल 20,937 पदों को दो बराबर हिस्सों में विभाजित किया गया है। इनमें 10,468 पदों पर सीधी नियुक्ति की जाएगी, जबकि 10,469 पद विभागीय पदोन्नति के माध्यम से भरे जाएंगे। इस निर्णय से एक ओर जहां नई भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अवसरों का दायरा बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर विभाग में कार्यरत ASI और अन्य कर्मियों को प्रमोशन का लाभ भी सुनिश्चित हुआ है।
विज्ञापन