बिहार इंटर लेवल भर्ती 2025 में 1317 पद बढ़े, अब कुल 24492 वैकेंसी। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026। योग्यता, परीक्षा पैटर्न और पूरी जानकारी पढ़ें।

बिहार के इंटर पास युवाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी आई है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने सेकेंड इंटर लेवल भर्ती 2025 में पदों की संख्या बढ़ा दी है। इसके साथ ही आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा दी है, जिससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को दोबारा मौका मिल गया है।
बीएसएससी ने इस भर्ती में 1317 नए पद जोड़ दिए हैं। पहले जहां कुल पदों की संख्या 23175 थी, अब इसे बढ़ाकर 24492 कर दिया गया है। इससे प्रतियोगी छात्रों को चयन का बेहतर अवसर मिलेगा।
इस भर्ती में पहले ही करीब 30 लाख आवेदन आ चुके हैं, जो इसे बिहार की सबसे बड़ी भर्तियों में से एक बनाता है।
आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है।
जो अभ्यर्थी पहले किसी कारण से आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब www.onlinebssc.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी बढ़ने के बाद विभिन्न वर्गों के लिए पदों का वितरण इस प्रकार है:
इसके अलावा कुल पदों में से 35 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के तहत 7816 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
इस भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता:
बीएसएससी इंटर लेवल भर्ती में चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होगी।
प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।
प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न
प्रीलिम्स परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगी।
वर्ग के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स इस प्रकार हैं:
यदि परीक्षा अलग-अलग शिफ्टों में होती है, तो रिजल्ट नॉर्मलाइज्ड पद्धति से जारी किया जाएगा। आयोग वैकेंसी से पांच गुना उम्मीदवारों को प्रीलिम्स में पास करेगा, जिन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
इस भर्ती के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों से 100 रुपये आवेदन शुल्क लिया जाएगा।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने करीब 9 साल बाद सेकेंड इंटर लेवल भर्ती निकाली है। पहली इंटर लेवल भर्ती का विज्ञापन वर्ष 2014 में आया था, जिसका फाइनल रिजल्ट आने में कई साल लगे थे। ऐसे में यह भर्ती युवाओं के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।