विज्ञापन
CCI Recruitment 2026 के तहत कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती निकली है। जानें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की अंतिम तिथि, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी।

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कपड़ा मंत्रालय के अधीन आने वाली कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCI) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 148 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक जारी रहेगी। उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
सीसीआई की इस भर्ती के तहत प्रशासनिक, तकनीकी और प्रबंधकीय श्रेणी के कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है।
इस तरह कुल 148 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीएससी कृषि की डिग्री होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।
जूनियर असिस्टेंट अकाउंट्स पद के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ बीकॉम की डिग्री जरूरी है। वहीं जूनियर असिस्टेंट जनरल पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
मैनेजमेंट ट्रेनी और अन्य उच्च पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में एमबीए, सीए, सीएमए या बीटेक अथवा एमसीए आईटी या कंप्यूटर साइंस की डिग्री मांगी गई है।
जूनियर असिस्टेंट और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के माध्यम से किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा में कुल 120 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।
आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1,500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है।
ये भी पढ़ें: 7 साल की वकालत करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली HC में जज बनने का मौका, 1.94 लाख तक सैलरी
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू होगी। उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
विज्ञापन