GPAT Result 2026 जारी हो गया है। जानें कितने उम्मीदवार हुए सफल, क्या है कट ऑफ, कैसे चेक करें स्कोरकार्ड और क्या होगी आगे की चयन प्रक्रिया।

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
इस साल GPAT परीक्षा में कुल 5362 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। यह परीक्षा देश के सरकारी और निजी फार्मेसी कॉलेजों में एम फार्मेसी जैसे कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इसके अलावा GPAT स्कोर के आधार पर कई संस्थानों में फेलोशिप के अवसर भी मिलते हैं।
उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन मोड में ही चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा।
GPAT 2026 कट ऑफ पर्सेंटाइल
रिजल्ट के साथ ही श्रेणीवार कट ऑफ पर्सेंटाइल की जानकारी भी सामने आई है। जो उम्मीदवार तय कट ऑफ से ऊपर हैं, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।
श्रेणीवार कट ऑफ पर्सेंटाइल इस प्रकार है
NBEMS ने अपनी आधिकारिक सूचना में बताया है कि फाइनल आंसर की जारी करने से पहले कुछ तकनीकी त्रुटियों को सुधारा गया। इसके तहत 7 प्रश्नों को तकनीकी गलती के कारण हटाया गया और इन प्रश्नों के लिए सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए गए हैं।
इसके अलावा 4 प्रश्नों के सही उत्तरों में सुधार किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इन प्रश्नों के सही उत्तर दिए थे, उन्हें पूरे अंक प्रदान किए गए हैं। जिन प्रश्नों पर आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं, उन्हें विषय विशेषज्ञों द्वारा जांचने के बाद ही अंतिम उत्तर तय किए गए।
GPAT 2026 में सफल उम्मीदवारों को उनकी रैंक और स्कोर के आधार पर देशभर के फार्मेसी संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग में बुलाया जाएगा। यह स्कोरकार्ड एडमिशन के साथ साथ रिसर्च और स्कॉलरशिप के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि काउंसलिंग और एडमिशन से जुड़ी अपडेट समय पर मिलती रहे।