विज्ञापन
IAF Agniveer Vayu Recruitment 2026 में अधिकतम आयु सीमा 22 वर्ष कर दी गई है। 3 से 10 मार्च 2026 तक दोबारा आवेदन का मौका मिलेगा। जानें पूरी पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और आवेदन शुल्क की डिटेल।

भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर दी है। अधिकतम आयु सीमा में एक वर्ष की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे जो पहले अधिकतम उम्र सीमा के कारण आवेदन से वंचित रह गए थे। इसके साथ ही आवेदन विंडो एक बार फिर से खोली जा रही है, जिससे योग्य उम्मीदवारों को दोबारा मौका मिलेगा।
पहले जहां अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष निर्धारित थी, वहीं अब इसे बढ़ाकर 22 वर्ष कर दिया गया है। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार इस फैसले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को अग्निवीर योजना में शामिल होने का अवसर देना है।
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत कुल अंकों और अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है।
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये है। इसके साथ 18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त देय होगा।
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।
अग्निवीर वायु का चयन तीन चरणों में किया जाएगा।
यह कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। गलत उत्तर देने पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
चरण तीन मेडिकल परीक्षण
अंतिम चरण में भारतीय वायुसेना के निर्धारित मानकों के अनुसार मेडिकल जांच की जाएगी।
भारतीय वायुसेना द्वारा आयु सीमा बढ़ाने का यह निर्णय उन युवाओं के लिए बड़ी राहत है जो देश सेवा का सपना देख रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने से पात्र अभ्यर्थियों को एक और मौका मिलेगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन करना चाहिए।
विज्ञापन