विज्ञापन
आईबीपीएस पीओ 2026 भर्ती में 6715 पदों पर आवेदन शुरू। जानें मेन्स परीक्षा में क्या बदलाव हुए, प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न, बैंकवार वैकेंसी, आयु सीमा, योग्यता और आवेदन की अंतिम तिथि।

देश के सरकारी बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने 6715 प्रोबेशनरी ऑफिसर और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार सबसे बड़ा बदलाव आईबीपीएस पीओ की मेन्स परीक्षा के पैटर्न में किया गया है, जबकि प्रीलिम्स परीक्षा का पैटर्न पहले जैसा ही रखा गया है।
यह भर्ती CRP PO MT XVI के तहत वर्ष 2027-28 की रिक्तियों को भरने के लिए की जा रही है। प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त 2026 में और मेन्स परीक्षा अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी।
इस बार आईबीपीएस ने केवल मेन्स परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया है। प्रीलिम्स परीक्षा का स्वरूप पहले की तरह ही रहेगा। मेन्स परीक्षा में कुल प्रश्नों की संख्या 145 से बढ़ाकर 170 कर दी गई है। हालांकि कुल अंक 200 और परीक्षा का कुल समय 160 मिनट ही रहेगा।
अंग्रेजी विषय का वेटेज पहले की तुलना में काफी कम कर दिया गया है। पहले अंग्रेजी से 35 प्रश्न 40 अंकों के पूछे जाते थे, जबकि अब 40 प्रश्न होंगे लेकिन इनके लिए केवल 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस सेक्शन के लिए समय भी 40 मिनट से घटाकर 35 मिनट कर दिया गया है।
जनरल अवेयरनेस सेक्शन का महत्व बढ़ा दिया गया है। अब इसमें 50 प्रश्न 60 अंकों के होंगे। पहले इस सेक्शन में 35 प्रश्न 50 अंकों के पूछे जाते थे। इसके लिए समय भी 25 मिनट से बढ़ाकर 35 मिनट कर दिया गया है।
डेटा एनालिसिस और इंटरप्रिटेशन सेक्शन में भी बदलाव किया गया है। अब इसमें 40 प्रश्न 60 अंकों के होंगे। पहले 35 प्रश्न 50 अंकों के पूछे जाते थे। हालांकि इस सेक्शन के लिए 45 मिनट का समय पहले की तरह ही रहेगा।
रीजनिंग सेक्शन में प्रश्नों की संख्या और अंक पहले जैसे ही रहेंगे। इसमें 40 प्रश्न 60 अंकों के होंगे, लेकिन समय सीमा 50 मिनट से घटाकर 45 मिनट कर दी गई है।
डिस्क्रिप्टिव पेपर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह दो प्रश्न होंगे, जो कुल 25 अंकों के होंगे और इन्हें हल करने के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा।
प्रीलिम्स परीक्षा में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इस प्रकार प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे और कुल समय 60 मिनट रहेगा।
आईबीपीएस पीओ 2026 भर्ती के तहत सबसे अधिक पद बैंक ऑफ बड़ौदा में निकाले गए हैं।
कुल 6715 पदों में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण भी निर्धारित किया गया है।
1 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग नॉन क्रीमी लेयर को 3 वर्ष तथा दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
उम्मीदवार के पास 21 जुलाई 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें: रेलवे में 6557 टेक्नीशियन भर्ती का मौका, सिर्फ एक CBT से मिलेगी नौकरी, आज से आवेदन शुरू
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026 है।
प्रीलिम्स परीक्षा अगस्त 2026 में आयोजित होगी। मेन्स परीक्षा अक्टूबर 2026 में होगी। इसके बाद नवंबर 2026 में पर्सनालिटी टेस्ट और नवंबर या दिसंबर 2026 में इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों का प्रोविजनल अलॉटमेंट जनवरी 2027 में किया जाएगा।
आईबीपीएस पीओ 2026 भर्ती में सबसे अहम बदलाव मेन्स परीक्षा के पैटर्न में किया गया है। खासकर जनरल अवेयरनेस और डेटा एनालिसिस सेक्शन का वेटेज बढ़ने से उम्मीदवारों को अपनी तैयारी की रणनीति भी बदलनी होगी। वहीं अंग्रेजी सेक्शन का वेटेज कम होने के बावजूद इसे नजरअंदाज करना सही नहीं होगा। जो उम्मीदवार बैंक पीओ बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती सरकारी बैंक में अधिकारी बनने का अच्छा अवसर है।
विज्ञापन