इनकम टैक्स भर्ती 2026 के तहत 119 पदों पर आवेदन का मौका। जानें एमटीएस, स्टेनोग्राफर और टैक्स असिस्टेंट की योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया और आवेदन की अंतिम तिथि।

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट दिल्ली ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत 119 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती में एमटीएस, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II और टैक्स असिस्टेंट के पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 119 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है।
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में 412 सरकारी पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ा मौका!
एमटीएस पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है।
इस पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन के बाद स्टेनोग्राफी टेस्ट देना होगा। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित है।
टैक्स असिस्टेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। चयन के बाद डेटा एंट्री स्किल टेस्ट होगा। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है।
उम्मीदवार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का या राष्ट्रीय अथवा इंटर-यूनिवर्सिटी स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में अपने राज्य या विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया होना चाहिए।
आरक्षित वर्गों और खिलाड़ियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 से 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा।
ये भी पढ़ें: UCO Bank Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए 530 पद, ₹16,650 स्टाइपेंड पाने का मौका
इस भर्ती में लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों का चयन खेल उपलब्धियों, शैक्षणिक योग्यता, आयु और आवश्यकतानुसार स्किल टेस्ट के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा।
इच्छुक उम्मीदवार इनकम टैक्स डिपार्टमेंट दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 है।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को खेल प्रमाणपत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।
सरकारी नौकरी से जुड़े सभी अपडेट पढ़ने के लिए आप हमारे साथ बने रहें, चेतना मंच के न्यूज पोर्टल www.chetnamanch.com पर।
विज्ञापन