विज्ञापन
भारतीय वायुसेना ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए MTS ग्रुप C भर्ती निकाली है। आवेदन ऑफलाइन होंगे। जानें योग्यता, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की अंतिम तिथि।

भारतीय वायुसेना में नौकरी करने का सपना देख रहे 10वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय वायुसेना ने मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी एमटीएस ग्रुप सी सिविलियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म डाक के जरिए संबंधित एयर फोर्स स्टेशन या यूनिट के पते पर भेजना होगा।
इस भर्ती के जरिए मुख्यालय मेंटेनेंस कमांड में मल्टी टास्किंग स्टाफ के कुल 6 पद भरे जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। यह समय सीमा विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से 30 दिन के भीतर है। भारतीय वायुसेना ने यह भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत निकाली है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास किसी संस्था या संस्थान में वॉचमैन, लस्कर, गेस्टेटनर ऑपरेटर या माली के रूप में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 27 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।
भारतीय वायुसेना की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा के लिए कॉल लेटर जारी करने से पहले उम्मीदवारों के आवेदन पत्र, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र और आवेदन के साथ जमा किए गए दस्तावेजों की प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।
इस भर्ती की लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से चार विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।
प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा।
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल 1 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इसके साथ सरकार के नियमों के अनुसार अन्य लागू भत्तों का भी लाभ मिलेगा।
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, आयु, अनुभव, तकनीकी योग्यता, दिव्यांग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) और जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी।
ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को वैध नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र देना होगा। वहीं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य होगा।
इसके अलावा आवेदन पत्र एनेक्सर एक में दिए गए निर्धारित प्रारूप में हिंदी या अंग्रेजी भाषा में टाइप किया हुआ होना चाहिए। आवेदन के साथ हाल ही की स्वप्रमाणित पासपोर्ट साइज फोटो लगानी होगी। इसी फोटो की दो अतिरिक्त प्रतियां भी आवेदन के साथ संलग्न करनी होंगी।
ये भी पढ़ें: DRDO में 77 अप्रेंटिस पदों पर वैकेंसी, ITI से ग्रेजुएट तक को मौका
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नहीं दी गई है। उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ 10 रुपये का डाक टिकट लगा हुआ अपना पता लिखा एक लिफाफा भी भेजना होगा। लिफाफे पर पद का नाम और श्रेणी स्पष्ट रूप से लिखना जरूरी है।
पूरी तरह भरा हुआ आवेदन पत्र निम्न पते पर डाक के माध्यम से भेजना होगा।
कमांडेंट, आईएएम, आईएएफ, विमानपुरा पोस्ट, बेंगलुरु – 560017
भारतीय वायुसेना ने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही डाक में होने वाली किसी भी प्रकार की देरी की जिम्मेदारी भारतीय वायुसेना की नहीं होगी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन भेज दें।
ये भी पढ़ें: 12वीं पास के लिए पुलिस में 3991 बंपर भर्तियां, ₹76,100 सैलरी का मौका
विज्ञापन