विज्ञापन
ISRO ISTRAC Recruitment 2026 के तहत टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन, लाइब्रेरी असिस्टेंट और कुक समेत कई पदों पर भर्ती निकली है। जानें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन की अंतिम तिथि, शुल्क और चयन प्रक्रिया।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। ISRO के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने वर्ष 2026 के लिए तकनीकी, वैज्ञानिक और अन्य कई पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक आधिकारिक भर्ती वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति संगठन की जरूरत के अनुसार देशभर में स्थित ISRO के विभिन्न केंद्रों पर की जा सकती है। ऐसे में यह भर्ती देशभर के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर मानी जा रही है।
ISRO ISTRAC Recruitment 2026 के तहत कई अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट ए, टेक्नीशियन बी, ड्राफ्ट्समैन बी और कुक ए के पद शामिल हैं।
हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें उससे संबंधित योग्यता पूरी करनी होगी।
टेक्नीशियन बी पद के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है। टेक्निकल असिस्टेंट पद के लिए संबंधित विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा मांगा गया है। साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी के साथ बीएससी की डिग्री आवश्यक है। लाइब्रेरी असिस्टेंट ए पद के लिए लाइब्रेरी साइंस में मास्टर डिग्री अनिवार्य है। वहीं कुक ए पद के लिए संबंधित कार्य का निर्धारित अनुभव होना चाहिए।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार 20 जुलाई 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
टेक्निकल असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए कुल आवेदन शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। इसमें 250 रुपये आवेदन शुल्क और 500 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क शामिल है।
वहीं टेक्नीशियन बी, ड्राफ्ट्समैन बी और कुक ए पदों के लिए कुल शुल्क 500 रुपये रखा गया है। इसमें 100 रुपये आवेदन शुल्क और 400 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क शामिल है।
लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार प्रोसेसिंग शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद संबंधित पदों के लिए जहां आवश्यक होगा वहां स्किल टेस्ट आयोजित किया जाएगा। अंतिम चरण में दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के बाद योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: AIIMS में 1484 सरकारी नौकरियां: 12वीं पास, ग्रेजुएट करें अप्लाई, जानें पूरी डिटेल
उम्मीदवार सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Careers सेक्शन में जाकर ISTRAC Recruitment 2026 लिंक खोलें। आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें और फिर यूजर आईडी एवं पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें। आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रखना न भूलें।
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 27 जून 2026 है। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 2619 पदों पर निकली बंपर भर्ती, कैसे करें आवेदन?
विज्ञापन