विज्ञापन
विज्ञापन
JPSC CSE Admit Card 2026 जारी हो चुका है। जानें परीक्षा तिथि, समय, डाउनलोड प्रक्रिया और जरूरी दिशा निर्देश।

झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा 2026 के प्रीलिम्स एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा यह परीक्षा 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 103 पदों को भरा जाएगा। इसमें झारखंड प्रशासनिक सेवा, पुलिस सेवा सहित अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि प्रीलिम्स में सफल होने के बाद ही वे मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। इसके लिए उन्हें पोर्टल पर लॉगिन करना जरूरी है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें।
जेपीएससी सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा 19 अप्रैल को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सामान्य अध्ययन पेपर 1 सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा। वहीं दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन पेपर 2 दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
परीक्षा ऑफलाइन मोड में झारखंड के विभिन्न जिलों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी होती हैं। इसमें रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा की तिथि और समय के साथ जरूरी दिशा निर्देश शामिल होते हैं। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आयोग पहले ही एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर चुका है। इस स्लिप में उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और जिले की जानकारी दी गई है, ताकि वे पहले से अपनी यात्रा और रहने की व्यवस्था कर सकें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन