विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड लोक सेवा आयोग ने JPSC PCS 2025 के लिए आवेदन की तिथि 9 मार्च तक बढ़ाई। उम्र सीमा में छूट और 103 पदों पर भर्ती की पूरी जानकारी पढ़ें।

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 मार्च 2026 कर दी है। अब अभ्यर्थी वन-टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह फैसला कार्मिक विभाग के आदेश के बाद लिया गया है।
पहले आयोग ने आवेदन की तिथि 31 जनवरी से 14 फरवरी, फिर बढ़ाकर 20 फरवरी तक की थी। अब अंतिम मौका 9 मार्च तक है।
JPSC ने आवेदन में अधिकतम और न्यूनतम उम्र सीमा की गणना का तरीका भी स्पष्ट किया है।
उम्र सीमा को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और अभ्यर्थियों ने विरोध दर्ज कराया था। हाईकोर्ट ने भी निर्देश दिया कि कोर्ट में प्रार्थी अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट (relaxation) दी जाए।
JPSC PCS 2025 में कुल 103 पद भरे जाएंगे। कोटे अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:
अधिकतम उम्र सीमा वर्ग के अनुसार इस प्रकार है:
उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है।
पुलिस उपाधीक्षक, जिला समादेष्टा, काराधीक्षक और प्रोबेशन पदाधिकारी के लिए शारीरिक मानक इस प्रकार हैं:
अभ्यर्थी JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया सरल है और सभी कोटे के लिए खुला है।
विज्ञापन