LIC HFL में 232 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 1 नवंबर 2026 तक करें आवेदन। जानें योग्यता, आयु सीमा, स्टाइपेंड, आवेदन शुल्क और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।

अगर आप ग्रेजुएट हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने अप्रेंटिस के 232 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस दौरान शहर के अनुसार हर महीने 14,150 रुपये से 16,650 रुपये तक स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NATS और BFSI SSC पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यहां जानें इस भर्ती के लिए जरूरी योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और आवेदन करने का तरीका।
LIC HFL अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 1 नवंबर 2026 है। ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और इंटरव्यू 15 नवंबर 2026 को LIC HFL के कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को नवंबर के तीसरे सप्ताह में एंगेजमेंट लेटर मिलने की उम्मीद है। उन्हें नवंबर के चौथे सप्ताह में आवंटित शाखा में ट्रेनिंग के लिए रिपोर्ट करना होगा। ये तारीखें संभावित हैं।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की शर्तें पूरी करनी होंगी।
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री 1 अक्टूबर 2026 तक पूरी हो जानी चाहिए।
उम्मीदवार की उम्र 1 अक्टूबर 2026 तक 20 से 25 साल के बीच होनी चाहिए।
इसके अलावा, उम्मीदवार का किसी दूसरे संस्थान में अप्रेंटिसशिप कॉन्ट्रैक्ट चालू नहीं होना चाहिए। पहले किसी अन्य संस्थान में अप्रेंटिसशिप पूरी कर चुके या बीच में छोड़ चुके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।
LIC HFL अप्रेंटिसशिप प्रोग्राम की अवधि 12 महीने यानी एक साल होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को ट्रेनिंग के लिए शहर के अनुसार स्टाइपेंड दिया जाएगा।
अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, पुणे और सूरत को मेट्रो शहरों की सूची में शामिल किया गया है।
ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी करने वाले उम्मीदवारों को बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (BOAT) की ओर से प्रोफिशिएंसी सर्टिफिकेट दिया जाएगा। हालांकि, अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद LIC HFL में स्थायी नौकरी मिलने की गारंटी नहीं है।
इस भर्ती के लिए आवेदन और परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। जमा किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों की श्रेणी के अनुसार शुल्क इस प्रकार है।
ये भी पढ़ें: ग्रेजुएट युवाओं के लिए खुशखबरी! DU में 126 पदों पर भर्ती, 23 अक्टूबर से आवेदन शुरू
इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। उम्मीदवारों को NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद BFSI SSC पोर्टल पर भी आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सबसे पहले NATS की आधिकारिक वेबसाइट https://nats.education.gov.in/ पर जाएं। यहां ‘Student Register/Login’ सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें। अगर रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी होती है, तो पोर्टल पर उपलब्ध यूजर मैनुअल की मदद ले सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद NATS पोर्टल पर लॉगिन करें और LIC HFL अप्रेंटिसशिप का विज्ञापन देखें। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन करने के बाद NATS की ओर से जारी एनरोलमेंट आईडी को सुरक्षित रखें। अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड भी संभालकर रखें।
ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में 73 पदों पर भर्ती, ₹1.06 लाख तक सैलरी, बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी
NATS पर सफलतापूर्वक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को BFSI SSC की ओर से ईमेल भेजा जाएगा। इसमें ट्रेनिंग के लिए पसंदीदा जिले जैसी जरूरी जानकारी भरने और आवेदन शुल्क जमा करने के निर्देश दिए जाएंगे।
ईमेल मिलने के बाद उम्मीदवार https://beep.bfsissc.com/ पर जाकर आवेदन फॉर्म भरें और ऑनलाइन परीक्षा का शुल्क जमा करें।
ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और BFSI SSC पोर्टल पर फॉर्म भरना, दोनों जरूरी हैं।
सरकारी नौकरी से जुड़े सभी अपडेट पढ़ने के लिए आप हमारे साथ बने रहें, चेतना मंच के न्यूज पोर्टल www.chetnamanch.com पर।
विज्ञापन