विज्ञापन
आल इंडिया इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) ने कामन रिक्रूटमेंट एक्जामिनेशन (सीआरए-5) 2026 के तहत बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

AIIMS CRE-5 भर्ती 2026 : आल इंडिया इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) ने कामन रिक्रूटमेंट एक्जामिनेशन (सीआरए-5) 2026 के तहत बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के एम्स संस्थानों और अन्य केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के कुल 1484 नॉन-फैकल्टी पदों को भरा जाएगा। आॅनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट एम्सएक्जाम्स.एसी.इन पर ही स्वीकार किए जाएंगे।
AIIMS CRE-5 भर्ती 2026
एम्स सीआरए-5 के तहत यह भर्ती देश के विभिन्न एम्स संस्थानों जैसे दिल्ली, भोपाल, पटना, जोधपुर, ऋषिकेश सहित अन्य केंद्रीय संस्थानों में की जाएगी। इसमें तकनीकी, प्रशासनिक और पैरामेडिकल श्रेणी के कई पद शामिल हैं। इस भर्ती का उद्देश्य विभिन्न संस्थानों में लंबे समय से खाली पड़े ग्रुप बी और सी नॉन-फैकल्टी पदों को भरना है।
AIIMS CRE-5 भर्ती 2026
इस भर्ती में कई प्रकार के पद शामिल हैं, जैसे:
* सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव आॅफिसर
* असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव आॅफिसर
* जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव आॅफिसर
* लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी)
* अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी)
* जूनियर इंजीनियर (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल)
* असिस्टेंट इंजीनियर
* स्टोर कीपर
* कैशियर
* जूनियर अकाउंट्स आॅफिसर
* डाइटीशियन और अन्य पैरामेडिकल पद
AIIMS CRE-5 भर्ती 2026
* आवेदन शुरू: 13 जून 2026
* आवेदन की अंतिम तिथि: 3 जुलाई 2026
* परीक्षा संभावित तिथि: 25 से 27 जुलाई 2026
* एडमिट कार्ड: जुलाई के दूसरे सप्ताह में संभावित
AIIMS CRE-5 भर्ती 2026
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा।
* कुल प्रश्न: 100
* कुल अंक: 400
* समय: 90 मिनट
* नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक कटौती
AIIMS CRE-5 भर्ती 2026
25 प्रश्न: सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर व योग्यता
75 प्रश्न: संबंधित पद से जुड़े विषय
AIIMS CRE-5 भर्ती 2026
आवेदन शुल्क
सामान्य : 3000
एससी / एसटी / ओबीसी : 2400
AIIMS CRE-5 भर्ती 2026
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में किया जाएगा:
1. लिखित परीक्षा
2. पोस्ट-वाइज स्किल टेस्ट (जहां लागू हो)
AIIMS CRE-5 भर्ती 2026
उम्मीदवार निम्न चरणों से आवेदन कर सकते हैं:
* आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
* सीआरए-5 भर्ती लिंक पर क्लिक करें
* न्यू रजिस्ट्रेशन करें
* फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें
* फीस जमा कर सबमिट करें।
एम्स सीआरए-5 भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर है जो सरकारी मेडिकल और प्रशासनिक क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं। 1484 पदों की यह वैकेंसी देशभर में योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकती है।
AIIMS CRE-5 भर्ती 2026
विज्ञापन