विज्ञापन
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में 2548 पदों पर आवेदन शुरू। 12वीं पास महिलाओं के लिए बिना परीक्षा मेरिट से चयन होगा। जानें आवेदन की तारीख, योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और संभागवार वैकेंसी की पूरी जानकारी।

मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास संचालनालय ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आंगनवाड़ी सहायिका के कुल 2548 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में 781 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1767 पद आंगनवाड़ी सहायिका के लिए निर्धारित किए गए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। ऐसे में 12वीं पास महिलाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है।
इच्छुक अभ्यर्थी 1 जुलाई 2026 से 13 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट mpwcdmis.gov.in या chayan.mponline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि रह जाती है तो उसमें 15 जुलाई 2026 तक सुधार करने का अवसर भी दिया जाएगा।
यह भर्ती प्रदेश के 10 संभागों में निकाली गई है। संभागवार पदों का विवरण इस प्रकार है।
कुल पद: 781 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 1767 आंगनवाड़ी सहायिका, यानी कुल 2548 पद।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। आयु प्रमाण के लिए 10वीं की अंकसूची या प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।
इसके अलावा, जिस ग्राम या नगर के वार्ड में पद रिक्त है, उसी ग्राम या वार्ड की निवासी महिला ही उस पद के लिए आवेदन कर सकेगी।
इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन विकासखंड स्तर की चयन समिति द्वारा तैयार की जाने वाली 100 अंकों की मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।
मेरिट तैयार करते समय विभिन्न मानदंडों को ध्यान में रखा जाएगा। इनमें अभ्यर्थी की श्रेणी, गरीबी रेखा की स्थिति, विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा या 30 वर्ष से अधिक आयु की अविवाहित महिला का दर्जा, हायर सेकेंडरी के अंक, उच्च शैक्षणिक योग्यता तथा निर्धारित बोनस अंक शामिल होंगे।
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अलावा 18 प्रतिशत जीएसटी अलग से देय होगा।
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी चयन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया इस प्रकार है।
ये भी पढ़ें: यूपी आंगनवाड़ी भर्ती: बिना लिखित परीक्षा मिलेगी नौकरी, 12वीं पास महिलाएं तुरंत करें अप्लाई
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 उन महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है जो 12वीं पास हैं और बिना लिखित परीक्षा सरकारी सेवा में चयन पाना चाहती हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें और आवेदन भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
विज्ञापन