PNB LBO Recruitment 2025: पंजाब नेशनल बैंक ने 750 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की। ग्रैजुएट उम्मीदवार 23 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योग्यता, आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां पढ़ें।

पंजाब नेशनल बैंक ने पूरे देश के युवाओं के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है। बैंक ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) यानी JMGS-I पदों के लिए कुल 750 वैकेंसी जारी की हैं। ग्रैजुएट उम्मीदवार इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया 3 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इसका लिंक आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर सक्रिय है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले अपना आवेदन पूरा कर लें।
भर्ती से जुड़ी प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:
PNB ने इस भर्ती के तहत विभिन्न वर्गों के लिए कुल 750 पद निर्धारित किए हैं। इनमें शामिल हैं:
ग्रैजुएट उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रैजुएशन डिग्री होना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है।
आरक्षित वर्गों के लिए अधिकतम आयु सीमा में सरकारी मानकों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।
लोकल बैंक ऑफिसर (JMGS-I) पद के लिए वेतनमान इस प्रकार है:
48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 रुपये।
इस भर्ती में चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। इनमें शामिल हैं:
SC/ST/PWD कैटेगरी: 59 रुपये
General/EWS/OBC कैटेगरी: 1000 रुपये
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इच्छुक उम्मीदवार इन चरणों को फॉलो करें:
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें, ताकि पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की पुष्टि हो सके।