RPSC SI Answer Key 2026 जारी हो गई है। जानिए 7.70 लाख में कितने अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, कितनी रही उपस्थिति, आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया, पदों का विवरण और चयन प्रक्रिया।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2025 की मॉडल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
यह परीक्षा 5 और 6 अप्रैल 2026 को राजस्थान के 26 जिलों में आयोजित की गई थी। आयोग के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस भर्ती के लिए 7.70 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन लगभग 40 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
RPSC के सचिव रामनिवास मेहता के अनुसार परीक्षा दो सत्रों में आयोजित हुई थी। पहले सत्र में सामान्य हिंदी का पेपर हुआ जबकि दूसरे सत्र में सामान्य ज्ञान और सामान्य विज्ञान का पेपर आयोजित किया गया।
पहले सत्र में कुल 61.56 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। वहीं दूसरे सत्र में 61.12 प्रतिशत उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इसका मतलब है कि करीब 39 से 40 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
आयोग ने यह भी बताया कि पहले सत्र में शामिल हुए 1690 अभ्यर्थी दूसरे सत्र में अनुपस्थित रहे।
उपस्थिति के आंकड़ों के अनुसार धौलपुर जिले में सबसे अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
धौलपुर में पहले सत्र में 73.86 प्रतिशत और दूसरे सत्र में 73.66 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। वहीं जयपुर में पहले सत्र में 56.3 प्रतिशत और दूसरे सत्र में 55.89 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
इन छह जिलों में उपस्थिति 60 प्रतिशत से कम रही
यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल आंसर की पर कोई आपत्ति है तो वह 8 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को SSO पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 100 रुपये शुल्क (सेवा शुल्क अतिरिक्त) देना होगा। भुगतान ई मित्र कियोस्क या ऑनलाइन पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है। यह लिंक 10 अप्रैल रात 12 बजे के बाद बंद हो जाएगा।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 1015 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है
राजस्थान पुलिस SI भर्ती के लिए पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी निर्धारित की गई है। वहीं सीना 81 सेमी और फुलाने के बाद 86 सेमी होना चाहिए।
चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल 11 के अनुसार वेतन दिया जाएगा। इस पद के लिए ग्रेड पे 4200 रुपये निर्धारित है।