रेलवे ग्रुप D भर्ती पर कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। अब 10वीं पास उम्मीदवार भी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। जानिए क्या था विवाद, कब होगी CBT परीक्षा और क्या है नया अपडेट।

रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इस भर्ती को लेकर चल रहे विवाद पर कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि 10वीं पास उम्मीदवार भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र हैं। इस फैसले से लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो लंबे समय से परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे।
रेलवे ग्रुप D भर्ती को लेकर आईटीआई और 10वीं पास योग्यता पर विवाद चल रहा था।
इस बदलाव को लेकर कुछ आईटीआई अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई और अदालत में याचिका दाखिल की। उनका कहना था कि एक बार नोटिस जारी होने के बाद पात्रता में बदलाव नहीं किया जा सकता।
रेलवे का पक्ष था कि 28 दिसंबर का नोटिस सिर्फ इंडिकेटिव (संकेतात्मक) था, जबकि असली भर्ती नियम मुख्य नोटिफिकेशन (22 जनवरी 2025) में लागू हुए। अदालत ने रेलवे के पक्ष में फैसला सुनाते हुए याचिका को खारिज कर दिया।
केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (CAT) ने अपने फैसले में रेलवे की नीति को सही ठहराया है।
अब स्पष्ट है कि –
इस फैसले से उन सभी युवाओं को राहत मिली है जो लंबे समय से परीक्षा के आयोजन का इंतजार कर रहे थे।
सूत्रों के मुताबिक, 17 नवंबर से प्रस्तावित परीक्षा का आयोजन अब आगे खिसक सकता है। क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) को परीक्षा शहर और एडमिट कार्ड जारी करने में कुछ समय लगेगा। आरआरबी परीक्षा की सिटी और डेट परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले जारी करता है। इसलिए उम्मीद है कि नई परीक्षा तिथि और शेड्यूल जल्द घोषित किया जाएगा। परीक्षा में देशभर के 1 करोड़ से ज्यादा उम्मीदवार शामिल होंगे।
ग्रुप D भर्ती में उम्मीदवारों का चयन CBT, फिजिकल टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा।
परीक्षा केंद्र पर आधार लिंक्ड बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को ऑरिजनल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार कार्ड का प्रिंटआउटसाथ लाना अनिवार्य होगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आधार वेरिफिकेशन नहीं किया है, वे rrbapply.gov.in पर जाकर इसे पूरा कर सकते हैं।
रेलवे ग्रुप D भर्ती पर आया यह फैसला लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत लेकर आया है। अब 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भी सरकारी नौकरी का सपना सच करने का मौका खुल गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड शेड्यूल जारी करेगा।