विज्ञापन
SSC CGL Final Result 2025 जारी कर दिया गया है। कर्मचारी चयन आयोग ने 15,118 उम्मीदवारों का चयन किया है। जानें रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका, कटऑफ, मेरिट लिस्ट और आगे की प्रक्रिया।

कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर फाइनल रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट और कटऑफ भी जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 15,118 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न केंद्र सरकार के विभागों में किया गया है।
इस रिजल्ट के बाद सफल उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा। एसएससी सीजीएल देश की सबसे बड़ी सरकारी भर्ती परीक्षाओं में से एक मानी जाती है, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार के कई अहम विभागों में नियुक्तियां की जाती हैं।
एसएससी सीजीएल 2025 के जरिए चयनित उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। इनमें सहायक अनुभाग अधिकारी यानी ASO, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, एक्साइज इंस्पेक्टर, ऑडिटर और अन्य ग्रुप बी व ग्रुप सी के पद शामिल हैं।
आयोग के मुताबिक उम्मीदवारों का अंतिम चयन टियर 2 परीक्षा में प्रदर्शन और पोस्ट प्रेफरेंस के आधार पर किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने बेहतर अंक हासिल किए और सही प्राथमिकताएं भरीं, उन्हें उसी आधार पर विभाग आवंटित किए गए है
उम्मीदवार अपना रिजल्ट एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
एसएससी ने रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कटऑफ भी जारी कर दी है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के लिए अलग-अलग कटऑफ तय की गई है। कटऑफ पदों की उपलब्धता और उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित की गई है।
आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद अब चयनित उम्मीदवारों को संबंधित विभागों द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
रिजल्ट पीडीएफ में विभाग आवंटन की जानकारी कोड के रूप में दी गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें ताकि आगे की प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी जानकारी मिस न हो।
SSC CGL परीक्षा हर साल लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर लेकर आती है। इस बार भी बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने परीक्षा में हिस्सा लिया था। अब फाइनल रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों के बीच खुशी का माहौल है, जबकि अन्य अभ्यर्थी अगली भर्ती प्रक्रिया की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन