UP Home Guard Bharti 2025 में 41,424 पदों पर भर्ती शुरू। जानें योग्यता, आयु सीमा, फिजिकल टेस्ट, सैलरी, आवेदन तिथि और जिलेवार रिक्तियां। महिलाओं को 20% आरक्षण मिलेगा।

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों की एक बड़ी भर्ती शुरू हो गई है। कुल 41,424 पदों पर आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। भर्ती बोर्ड ने सभी जरूरी निर्देश और आवेदन लिंक अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
अभी तक एक लाख से अधिक अभ्यर्थी वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करा चुके हैं। चलिए, विस्तार से समझते हैं कि इस भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है, चयन प्रक्रिया क्या है और सैलरी कितनी मिलेगी।
इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। महिलाओं को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाण पत्र, आरक्षण से जुड़े दस्तावेज और अन्य जरूरी कागजात डिजीलॉकर से अपलोड करने होंगे।
होमगार्ड स्वयंसेवकों को ड्यूटी के दौरान प्रतिदिन 600 रुपये ड्यूटी भत्ता मिलेगा। इसके अलावा, समय-समय पर प्रदेश सरकार द्वारा महंगाई भत्ता भी दिया जाता है।
लिखित परीक्षा 100 अंकों की सामान्य ज्ञान (GK) पर आधारित होगी।
सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों की जिलेवार मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इस भर्ती में वेटिंग लिस्ट तैयार नहीं होगी।
आवेदन में किसी भी तरह की समस्या होने पर अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 18009110005 पर संपर्क कर सकते हैं। यह नंबर आवेदन की अंतिम तिथि तक सक्रिय रहेगा।