विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में 45000 होमगार्ड भर्ती के लिए आज आवेदन की अंतिम तिथि है। सैलरी, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और जिलेवार पदों की पूरी जानकारी पढ़ें।

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन निर्णायक है। यूपी होमगार्ड स्वयंसेवकों के 45000 पदों पर भर्ती के लिए आज 17 दिसंबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, अंतिम दिन तक 20 लाख से अधिक आवेदन मिलने की संभावना है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे आज ही फॉर्म भर सकते हैं।
भर्ती बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह जिला आधारित होगी। अभ्यर्थी जिस जिले का मूल निवासी होगा, वह केवल उसी जिले के लिए आवेदन कर सकेगा।
यूपी होमगार्ड स्वयंसेवकों को ड्यूटी करने पर 600 रुपये प्रतिदिन का ड्यूटी भत्ता दिया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर घोषित महंगाई भत्ता भी मिलेगा। अगर कोई होमगार्ड पूरे महीने यानी 30 दिन ड्यूटी करता है, तो उसे भत्ता मिलाकर करीब 28 हजार रुपये तक की राशि मिल सकती है।
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
अभ्यर्थी का जन्म 01 जुलाई 1995 से पहले और 01 जुलाई 2007 के बाद का नहीं होना चाहिए।
एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता के रूप में अभ्यर्थी का कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है।
भर्ती में शामिल होने के लिए शारीरिक मानकों को पूरा करना जरूरी होगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को तय समय में दौड़ पूरी करनी होगी।
भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाएगी।
अंत में जिलेवार मेरिट सूची जारी की जाएगी
इस भर्ती में कोई वेटिंग लिस्ट नहीं बनाई जाएगी
कुछ अभ्यर्थियों को चयन में अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे।
इस भर्ती में
आवेदन नहीं कर सकेंगे।
कानपुर नगर, लखनऊ, आगरा, प्रयागराज, हरदोई, वाराणसी, सीतापुर, जौनपुर, आजमगढ़ और अलीगढ़ में सबसे अधिक रिक्त पद हैं।
आवेदन से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए भर्ती बोर्ड ने 18009110005 हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जो आज अंतिम तिथि तक सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन