UPPSC PCS 2026 के 500 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 3 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। जानें OTR क्यों है अनिवार्य, आवेदन प्रक्रिया, संशोधन की नई तारीख और जरूरी नियम।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (PCS) 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। आयोग ने 500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 अगस्त 2026 कर दी है। पहले उम्मीदवार 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते थे, लेकिन अब उन्हें अतिरिक्त समय दिया गया है। इसके साथ ही ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी 3 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवेदन पत्र में सुधार और शुल्क संबंधी समस्याओं के समाधान की अंतिम तिथि अब 10 अगस्त 2026 होगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास यह अंतिम मौका है।
यूपीपीएससी के सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने साफ किया है कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन और संशोधन की अंतिम तिथि तक ही अपनी श्रेणी, उपश्रेणी, डोमिसाइल, लिंग, जन्मतिथि, ईडब्ल्यूएस, क्रीमीलेयर, नाम और पते से संबंधित जानकारी में दावा कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद इन जानकारियों में किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा।
आयोग ने यह भी कहा है कि यदि कोई अभ्यर्थी गलत जानकारी देता है या गलत दावा करता है, तो उसका आवेदन निरस्त किया जा सकता है। इसलिए आवेदन भरते समय सभी जानकारी सावधानीपूर्वक दर्ज करना जरूरी है।
UPPSC PCS 2026 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR पूरा करना अनिवार्य है। आयोग के अनुसार, OTR पूरा होने के बाद उसे सक्रिय होने में 72 घंटे तक का समय लग सकता है।
जब तक उम्मीदवार का वैध OTR नंबर सक्रिय नहीं हो जाता, तब तक वह ऑनलाइन आवेदन फॉर्म न तो भर पाएगा और न ही उसे जमा कर सकेगा। इसलिए आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे समय रहते OTR प्रक्रिया पूरी कर लें और उसकी डिजिटल तथा प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रमुख पद शामिल हैं।
आयोग के अनुसार, कुछ पदों पर चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जबकि कुछ पदों के लिए केवल लिखित परीक्षा के आधार पर ही चयन होगा। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की पात्रता और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में जरूर देखनी चाहिए।
विज्ञापन