विज्ञापन
UPSC IFS Final Result 2025 जारी हो गया है। बासवराज केम्पावाड ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की। कुल 148 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी टॉपर लिस्ट, कैटेगरी वाइज चयन और रिजल्ट की पूरी जानकारी।

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर है। इस बार कुल 148 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परीक्षा में बासवराज केम्पावाड ने पहला स्थान हासिल कर ऑल इंडिया टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। वहीं अंशुमन कुमार सिंह दूसरे और सिद्धार्थ तीसरे स्थान पर रहे हैं। यूपीएससी ने यह फाइनल मेरिट लिस्ट मेंस परीक्षा और इंटरव्यू में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की है।
यूपीएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 के लिए कुल 150 पद निर्धारित थे। इनमें सामान्य वर्ग के लिए 61, ईडब्ल्यूएस के लिए 15, ओबीसी के लिए 41, अनुसूचित जाति के लिए 22 और अनुसूचित जनजाति के लिए 11 पद शामिल थे। हालांकि इस बार कुल 148 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आयोग ने बताया कि पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी की 2 रिक्तियां योग्य उम्मीदवार नहीं मिलने के कारण अगले वर्ष के लिए आगे बढ़ा दी गई हैं।
इस परीक्षा में सामान्य वर्ग के 42 उम्मीदवार, ईडब्ल्यूएस के 21, ओबीसी के 52, अनुसूचित जाति के 22 और अनुसूचित जनजाति के 11 उम्मीदवारों का चयन हुआ है। आयोग ने यह भी जानकारी दी है कि 71 उम्मीदवारों की उम्मीदवारी फिलहाल अनंतिम रखी गई है जबकि एक उम्मीदवार का रिजल्ट रोक दिया गया है।
भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 16 नवंबर से 23 नवंबर 2025 तक किया गया था। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू 6 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हुआ। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की गई है।
यूपीएससी ने जानकारी दी है कि सभी उम्मीदवारों के प्राप्तांक रिजल्ट जारी होने के 15 दिनों के भीतर आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके अलावा आयोग के परिसर में स्थित सुविधा काउंटर पर भी अभ्यर्थी अपनी परीक्षा और भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोग से संपर्क कर सकते हैं।
भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 में बासवराज केम्पावाड ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर अंशुमन कुमार सिंह और तीसरे स्थान पर सिद्धार्थ रहे हैं। टॉप 10 में शामिल उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं।
बासवराज केम्पावाड, अंशुमन कुमार सिंह, सिद्धार्थ, करण कुमार सिंह, आंचल शर्मा, अनूप रेड्डी ए, अक्षत सिंघल, संकल्प दीक्षित, रवि लक्ष्मीप्रिया, अश्वनी कुमार राय, आकाश सिंघल, जोशी निखिल लक्ष्मणराव, अभिमन्यु बालियान, दीक्षित एन, प्रणय स्लाथिया, अनुष्का बबेल, रविनन्दन गुप्ता, दिव्यांजलि जायसवाल, अभय राघव, आशीष गुप्ता, आदित्य सहारिया, कुमार विवेकानंद, शुभम सिंह राठौड़, मनीषा अशोक, पुनीत कुमार, कदम सुमति यशवंत, अमन आयुष्कर, अमन कुमार, महिपाल बेरा, फडतारे ओंकार सुनील, वदावकर सुशांत उत्तम, सुष्मिता सिंह, आदित्य राणा, अतुल अजय, अनुराग Kumar, निखिल यादव, मेगातीस पी एस, आशीष जैन, एग्रेस मेरिट्टा स्टेफी ए, दीपशिखा, बोते हर्षल सुनील, सिद्धांत कुमार जैन, पी विबिशा, अधीश कुमार तिवारी, मोनिका शर्मा, जगताप मोहिनी अशोक, नरेंद्र पाल सिंह, अरुण प्रसाद, रजत कुमार और बी जया अश्वंत रेड्डी शामिल हैं।
यूपीएससी आईएफएस रिजल्ट से जुड़ी बड़ी बातें
इस बार यूपीएससी आईएफएस परीक्षा का रिजल्ट कई अभ्यर्थियों के लिए बेहद खास रहा। बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने कठिन चयन प्रक्रिया को पार कर सफलता हासिल की है। अब चयनित उम्मीदवारों को भारतीय वन सेवा में नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। वहीं जो उम्मीदवार इस बार सफल नहीं हो सके, वे आगामी परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन