विज्ञापन
विज्ञापन
UPSSSC लेखपाल भर्ती 2026: 1 पद पर 46 दावेदार, 7994 पदों के लिए 3.66 लाख अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट। जानिए नया सिलेबस, कटऑफ और मुख्य परीक्षा का पैटर्न।

उत्तर प्रदेश में लेखपाल भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 7994 पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा (PET) के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया है। इस भर्ती में कुल 3,66,712 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए योग्य पाए गए हैं। इसका मतलब है कि लेखपाल के एक पद पर लगभग 46 उम्मीदवार प्रतिस्पर्धा करेंगे।
लेखपाल भर्ती की जानकारी इस प्रकार है:
UPSSSC ने PET स्कोर के आधार पर कटऑफ और शॉर्टलिस्ट सूची जारी कर दी है। आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा की तारीख भी घोषित करेगा।
इसके साथ ही कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक और सहायक स्तर-3 के 5370 पदों की भर्ती के लिए टंकण परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हुआ है। इस परीक्षा में 90,336 अभ्यर्थियों को अर्ह घोषित किया गया था।
इससे यह स्पष्ट होता है कि टाइपिंग परीक्षा में भी प्रतिस्पर्धा काफी तेज रही।
इस बार यूपी लेखपाल परीक्षा का सिलेबस पूरी तरह बदल दिया गया है। प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
मैथ्स पूरी तरह हटा दिया गया।
लेखपाल परीक्षा में कुल 100 अंक के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है और नेगेटिव मार्किंग लागू होगी।
UPSSSC मुख्य परीक्षा के परिणाम के आधार पर लेखपालों का चयन करेगा। मेरिट तैयार करने के लिए UPSSSC नार्मलाइज्ड फॉर्मूला लागू किया जाएगा।
विज्ञापन