विज्ञापन
04 मई 2026 की नोएडा की बड़ी खबरें एक जगह: बिजली सुधार, फायर सेफ्टी की खामियां, किसान आंदोलन, हादसे और क्राइम अपडेट का पूरा सार।

नोएडा से जुड़ी हर बड़ी खबर, 04 मई के अखबारों से, एक साथ पढ़ें
Noida News: नोएडा उत्तर प्रदेश का प्रसिद्ध शहर है। हर कोई नोएडा के विषय में जानना चाहता है। यहां नोएडा के प्रतिदिन के सभी समाचार अखबारों के हवाले से हम समाचार प्रकाशित करते हैं। नोएडा शहर से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में 04 मई को क्या खास समाचार प्रकाशित हुए हैं यहां एक साथ पढऩे को मिलेंगे।
समाचार अमर उजाला से
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “मिलेगी निर्बाध आपूर्ति, उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने के लिए विद्युत निगम ने पांच उपकेंद्रों की क्षमता को बढ़ाया है। इससे उपभोक्ताओं को गर्मी में बिजली संकट से राहत मिलेगी। उपभोक्ताओं को फाल्ट और ट्रिपिंग से भी छुटकारा मिलेगा। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार ने बताया कि सेक्टर 38 के उपकेंद्र में क्षमता 23 एमवीए से बढ़ाकर 28 एमवीए कर दी गई है। इससे 1420 उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सेक्टर 6 के उपकेंद्र की क्षमता 20 एमवीए से बढ़ाकर 25एमवीए कर दी गई है। यहां दस एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। ऐसे ही सेक्टर 62सी के उपकेंद्र में क्षमता 25 एमवीए से बढ़ाकर तीस एमवीए कर दी गई है। जिससे 1250 उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। सेक्टर 83 उपकेंद्र में वीसीबी पैनल बदले गए हैं। इसी तरह एनएसईजेड उपकेंद्र में 33केवी की लाइन डबल सोर्स किया गया। ताकि आपूर्ति बेहतर हो सके।
अमर उजाला अखबार ने अपने नोएडा संस्करण में मुख्य समाचार “कहीं अग्निशमन यंत्र खराब तो कहीं सब दुरुस्त” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी प्लॉट-सात के निवासियों ने दिल्ली हादसे पर कहा कि हमारी सोसाइटी के हौज पाइप और उनके बॉक्स पूरी तरह से खराब हैं। अग्निशामक यंत्र में रीफिलिंग की तारीख जनवरी की लिखी है। निवासियों ने मांग की है कि सोसाइटी का ऑडिट हो और अग्निशमन की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर की जाए। सेवन एक्स समेत नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के पास बनीं ऐसी कई सोसाइटियां हैं जहां या तो लोगों ने आपातकालीन द्वार पर ही अतिक्रमण किया है। ऐसे में आग लगने की स्थिति में यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। सेक्टर-74 स्थित ग्रैंड अजनारा हेरिटेज सोसाइटी के एओए अध्यक्ष अभिनव सैनी ने बताया कि सोसाइटी में महिलाओं और गार्डों समेत अन्य लोगों ने भी अग्निशमन यंत्र चलाना सीखा है। इसके लिए अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसके उपयोग के बारे में समझाया। सेक्टर 137 स्थित पारस टिएरा सोसाइटी के एओए अध्यक्ष सुखपाल सिंह राणा ने बताया कि उनकी सोसाइटी में भी लोगों को अभ्यास कराया गया ताकि वह हर आपात स्थिति से शुरुआती दौर में खुद निपट सकें।
Hindi Today News:
Noida News: अमर उजाला ने 04 मई 2026 के अंक में प्रमुख समाचार “किसानों के मुद्दों को लेकर करेंगे संघर्ष” शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस समाचार में बताया गया है कि ग्रेनो प्राधिकरण की हालिया बोर्ड बैठक में किसानों के मुद्दों को शामिल न किए जाने पर अखिल भारतीय किसान सभा ने कड़ी नाराजगी जताई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं पर जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो सड़कों से लेकर प्राधिकरण कार्यालय तक व्यापक संघर्ष किया जाएगा। अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि प्राधिकरण के समक्ष बार-बार आबादी निस्तारण, मुआवजा वृद्धि, 10 प्रतिशत प्लॉट और लीजबैक जैसे बुनियादी मुद्दे उठाए गए थे, लेकिन इन्हें पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।
समाचार दैनिक जागरण से
Noida News: दैनिक जागरण के नोएडा संस्करण में 04 मई 2026 का प्रमुख समाचार “केमिकल से भरे डीसीएम ट्रक में लगी आग, बड़ा हादसा टला” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में रविवार को कैलाश -अस्पताल के सामने अल्फा गोलचक्कर के पास केमिकल से भरे डीसीएम ट्रक में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की तत्परता से हादसा टल गया। घटना रविवार सुबह पांच बजे की है। कैलाश अस्पताल के सामने अल्फा गोलचक्कर के पास खड़े केमिकल से भरे डीसीएम टाटा ट्रक में आग लग गई। तब वाहनों की कम आवाजाही थी। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाने के साथ सूचना दमकल व पुलिस विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकल कर्मियों ने बेहद सावधानी से आपरेशन चलाया, क्योंकि ट्रक में भरा केमिकल किसी, भी समय बड़े विस्फोट का कारण बन सकता था। सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में केमिकल लदा होना सामने आया है, जो हादसे को और खतरनाक बना सकता. था, लफायर टीम की सूझबूझ से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
Noida News: दैनिक जागरण के 04 मई 2026 के अंक में अगला प्रमुख समाचार “मामूरा के एक पीजी में किशोर को गैस के पाइप और डंडे से बेरहमी से पीटा” शीर्षक से प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि लहूलुहान किशोर दर्द से कराहता रहा और दया की भीख मांगता रहा, लेकिन आरोपितों का दिल नहीं पसीजा। किशोर चिल्लाता रहा कि उसे दर्द हो रहा है, फिर भी दोनों उसे पीटते रहे, जबकि तीसरा युवक इस क्रूरता का वीडियो बनाता रहा। आरोपितों ने किशोर को मुर्गा बनाया और उसके कपड़े भी उतरवाए। करीब 10 मिनट तक पीटने के बाद, जब किशोर के दोस्त वहां पहुंचे, तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। किशोर को उपचार के लिए डाक्टर के क्लिनिक में भर्ती कराया गया। पीड़ित किशोर जो आठवीं कक्षा का छात्र है। पड़ोस के पीजी में देखभाल का काम करता है। शनिवार की उसके एक दोस्त का जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए वह अपने चार दोस्तों के साथ पीजी में था। किशोर पीजी में रात करीब तीन बजे आराम कर रहा था, जबकि तीन दोस्त चौथे दोस्त को गिझौड़ गांव छोड़ने चले गए थे। इसी बीच मामूरा के रहने वाले विनेश, वंश और कृष्णा नाम के युवक गलत इरादे से पीजी में आए। आवाज सुनकर किशोर ने उन्हें टोका तो वे नाराज हो गए और दो युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। जिसमें किशोर को बेड पर मुर्गा बनाकर पीटा गया। किशोर के पिता ने बताया कि उन्हें घटना का पता दोस्त के माध्यम से चला। डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने पुष्टि की कि पीड़ित के दोस्त की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
Noida News:
Noida Today News: दैनिक जागरण के 04 मई के अंक में “पारिवारिक विवाद में प्रापर्टी डीलर ने की आत्महत्या” शीर्षक से भी समाचार प्रकाशित किया गया है। इस समाचार में बताया गया है कि प्रापर्टी डीलर ने सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 26 स्थित कार्यालय में शनिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करना सामने आया है। कुछ दिन पहले बेटे की बहू ने मृतक प्रापर्टी डीलर पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए थे और सेक्टर 39 थाना पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया। पुलिस ने शिकायत मिलने से मना किया है। मामले में जांच की जा रही है। नोएडा सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति सेक्टर सेक्टर 37 की एक कालोनी में रहते थे। वह सेक्टर 26 स्थित मार्केट में प्रापर्टी डीलर का कार्यालय चलाते थे। प्रापर्टी डीलर का शनिवार को कार्यालय में पंखे से लटका शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फारेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए थे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मौके से मिले सुसाइड नोट में मृतक ने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करना बताया है। उन्होंने बहू के लगाए आरोपों को गलत और इससे आहत होना बताया। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Noida News:
विज्ञापन