बरेली में महिला ने युवक पर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और रुद्रपुर में 10 लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया।

UP News: बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। महिला का आरोप है कि गांव में चौका-बर्तन का काम करने के दौरान एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे कथित तौर पर उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति के हाथ 10 लाख रुपये में बेच दिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
UP News:
पीड़िता के अनुसार वह गांव में किराए के मकान में रहती है और घरों में काम करती थी। करीब चार महीने पहले वह एक युवक के यहां काम करने जाती थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने उसके साथ जबरदस्ती की और उसका वीडियो बना लिया।
महिला का आरोप है कि वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपी लगातार उस पर दबाव बनाता रहा। बाद में उसे रुद्रपुर ले जाया गया।
पीड़िता के मुताबिक रुद्रपुर में उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। उसका मोबाइल फोन, जेवर और रुपये भी ले लिए गए। बाहर जाने का प्रयास करने पर उसे धमकाया जाता था।
महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी और कई लोगों ने उसके साथ जबरदस्ती की। वह किसी तरह वहां से निकलकर सीबीगंज पहुंची।
महिला ने शुक्रवार शाम सीबीगंज थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और तहरीर दी। उसका आरोप है कि आरोपी अब भी उसकी तलाश कर रहे हैं और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं।
एसएसपी/एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मामले की जांच कर रही है। तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
UP News:
विज्ञापन