ग्रेटर नोएडा में छोटा हाथी ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, चार घायल
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 11:07 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। सड़क हादसे की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।
Greater Noida News
ये पूरा मामला ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र के सहारा सिटी के पास जीटी रोड का बताया जा रहा है। जहां छोटा हाथी टेंपो ने एक्टिवा स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दो बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनकी इलाज जारी है।
टेंपो चालक हुआ फरार
गिरधरपुर एनसीआर सिटी कॉलोनी में रहने वाले आशुतोष मिश्रा ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 जुलाई को उसका भाई आदित्य मिश्रा उसकी पत्नी नम्रता मिश्रा व दो बेटियां अवंतिका मिश्रा (6 वर्ष) तथा अनिवता मिश्रा को स्कूटी से लेकर केआरबी दा स्कूल जा रहा था। जीटी रोड पर सहारा सिटी के सामने तेज गति में आ रहे छोटा हाथी टेंपो के चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी पर सवार उसका भाई पत्नी व बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित द्वारा उपलब्ध कराए गए टेंपो के नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।