नोएडा एयरपोर्ट के पास बनेगी खास सिटी, योजना जल्द होगी लॉन्च
Greater Noida News
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:23 AM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:23 AM
Greater Noida News: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विकसित की जा रही फिनटेक सिटी को लेकर यमुना प्राधिकरण (YEIDA) अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रोड शो आयोजित करेगा। इस रोड शो का मकसद वित्तीय संस्थानों को फिनटेक सिटी में निवेश के लिए आमंत्रित करना है। सेक्टर-11 में करीब 750 एकड़ में बनने वाली इस हाईटेक फाइनेंशियल हब की नींव तेजी से रखी जा रही है। फिनटेक सिटी में कुल 11 ब्लॉक्स प्रस्तावित हैं, जिनमें से पहले चरण में 6 ब्लॉकों का विकास किया जाएगा। हर ब्लॉक को एक विशिष्ट वित्तीय क्षेत्र जैसे बैंकिंग, बीमा, म्यूचुअल फंड, स्टॉक एक्सचेंज या डिपॉजिटरी सेवाओं के लिए समर्पित किया जाएगा।
मुंबई में मिलेंगे सुझाव
YEIDA के अधिकारी मुंबई में वित्तीय जगत से जुड़े संस्थानों और कंपनियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान फिनटेक सिटी के स्वरूप, सुविधाओं और संभावनाओं पर फीडबैक लिया जाएगा। ओएसडी शैलेन्द्र भाटिया ने बताया कि, “मुंबई देश की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र है। वहां मौजूद कंपनियों से मिलने वाले सुझाव इस परियोजना को और बेहतर आकार देंगे।” जल्द ही बैठक की तारीखें तय की जाएंगी। बैठक में मिले सुझावों को समाहित कर फिनटेक सिटी का अंतिम ब्लूप्रिंट तैयार किया जाएगा, जिसके बाद प्लॉट योजना जारी कर वित्तीय संस्थाओं को आवंटन की प्रक्रिया शुरू होगी।
दिल्ली के बाद अब मुंबई टारगेट
इससे पहले YEIDA दिल्ली में भी इसी तरह की बैठक कर चुका है जिसमें बैंक, पेमेंट बैंक, बीमा कंपनियों समेत कई सरकारी और निजी वित्तीय संस्थाओं ने भाग लिया था। अब बारी मुंबई की है, जहां देश की बड़ी वित्तीय कंपनियां मौजूद हैं। पहले चरण में छह ब्लॉकों के विकास के साथ-साथ 500 वर्गमीटर से शुरू होने वाले प्लॉट्स की योजना बनाई जा रही है, जिन्हें विभिन्न संस्थाओं को जरूरत के अनुसार आवंटित किया जाएगा।
NCR में तैयार हो रहा वित्तीय गतिविधियों का नया केंद्र
नोएडा एयरपोर्ट के निकट बन रही फिनटेक सिटी न केवल क्षेत्र में रोजगार और निवेश को बढ़ावा देगी, बल्कि यह एनसीआर को वित्तीय गतिविधियों का एक प्रमुख केंद्र भी बनाएगी। इसके लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।