ग्रेटर नोएडा में भीषण हादसा,ट्रक में घुस गई कार, 3 की मौत
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:24 PM
ग्रेटर नोएडा
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 07:24 PM
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से इस समय बड़ी खबर आ रही है। ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है , जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल है बताया जा रहा है कि एक कार में सवार होकर छह लोग हरिद्वार से फरीदाबाद जा रहे थे इस दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ है । Greater Noida Samachar
ईस्टर्न पेरिफेरल पर हुआ हादसा
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र के अकबरपुर टोल प्लाजा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ है । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ईस्टर्न पेरिफेरल पर एक ट्रक में तेज गति से आ रही वेगनर कार घुस गई इस कार में 6 लोग सवार थे सड़क हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान गौरव पुत्र रूपचंद निवासी ग्राम सूरवारी थाना कोसीकला मथुरा,लोकेश पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी हनुमान नगर थाना खेड़ीपुर फरीदाबाद और गौतम पुत्र जगबीर निवासी ग्राम जवां थाना छायासा फरीदाबाद को मृत घोषित कर दिया । जबकि सड़क हादसे में ललित पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम कोंडला थाना होडल पलवल की हालत गंभीर बनी हुई है . जबकि हरविंदर पुत्र नरेंद्र निवासी ग्राम जवा थाना छायासा और कुलदीप पुत्र ईश्वर का उपचार चल रहा है ।
बताया जा रहा है कि कार सवार हरिद्वार से फरीदाबाद जा रहे थे सड़क हादसा इतना भयानक था कि कार के पडख़च्चे उड़ गए दादरी पुलिस ने क्रेन व हाइड्रा की मदद से कार को काटकर फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान घायलों की जान बचाने के लिए अस्पताल में खून की आवश्यकता पड़ी थी इस दौरान दादरी थाने से लेकर कई चौकी के पुलिस कर्मियों ने रात के समय घायलों को खून दिया लेकिन तीन लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी । Greater Noida Samachar