विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आचार्य प्रशांत के मामले की जांच तेज कर दी है। यह मामला आचार्य प्रशांत की हत्या करने की धमकी से जुड़ा हुआ है। ग्रेटर नोएडा पुलिस डिजिटल फुटप्रिंट के द्वारा आचार्य प्रशांत को धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आचार्य प्रशांत के मामले की जांच तेज कर दी है। यह मामला आचार्य प्रशांत की हत्या करने की धमकी से जुड़ा हुआ है। ग्रेटर नोएडा पुलिस डिजिटल फुटप्रिंट के द्वारा आचार्य प्रशांत को धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाने का प्रयास कर रही है। बताया जाता है कि धर्म-कर्म के मुद्दे पर बेबाक ढंग से अपनी बात करने के कारण कुछ असामाजिक तत्व आचार्य प्रशांत के पीछे पड़े हुए हैं। आचार्य प्रशांत ग्रेटर नोएडा में रहकर पूरी दुनिया में धर्म में मौजूद पाखंड का खंडन करने का काम कर रहे हैं। Greater Noida News
आपको बता दें कि प्रख्यात लेखक, पूर्व सिविल सेवक और प्रशांत अद्वैत फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत त्रिपाठी (आचार्य प्रशांत) को सोशल मीडिया के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिली है। इस संबंध में फाउंडेशन की ओर से गौतमबुद्ध नगर पुलिस के डीसीपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की गई है। वहीं बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने इस मामले में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी भी दर्ज की है। Greater Noida News
आचार्य प्रशांत को हत्या की धमकी देने की शिकायत आचार्य प्रशांत द्वारा गठित प्रशांत अदैत फाउंडेशन की तरफ से दी गई है। धमकी यूट्यूब हैंडल के माध्यम से प्राप्त हुई। आरोप है कि इस धमकी में बंदूक का उल्लेख करते हुए आचार्य प्रशांत की हत्या करने की बात कही गई है। फाउंडेशन की ओर से यह भी बताया गया कि मामले की शिकायत थाना नॉलेज पार्क में पहले ही दी जा चुकी है। फाउंडेशन की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि आचार्य प्रशांत वेदांत, सामाजिक जागरूकता और समसामयिक मुद्दों पर लगातार सार्वजनिक रूप से अपने विचार रखते हैं। उनके स्पष्ट वक्तव्यों के कारण समय समय पर कट्टरपंथी और असामाजिक तत्व उन्हें निशाना बनाते रहे हैं। 19 अप्रैल 2026 से संबंधित एक गंभीर धमकी यूट्यूब हैंडिल के माध्यम से प्राप्त हुई। आरोप है कि इस धमकी में बंदूक का उल्लेख करते हुए आचार्य प्रशांत की हत्या करने की बात कही गई है। फाउंडेशन की ओर से यह भी बताया गया है कि मामले की शिकायत थाना नॉलेज पार्क में पहले ही दी जा चुकी है। डीसीपी को भेजे गए प्रार्थना पत्र में मांग की गई है कि संबंधित साइबर सेल को तत्काल निर्देश देकर यूट्यूब हैंडल संचालक की पहचान की जाए। साथ ही आईपी एड्रेस, लोकेशन ट्रेसिंग और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत में यह भी कहा गया है क आचार्य प्रशांत को सशुल्क पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। Greater Noida News
आचार्य प्रशांत को मिली धमकी के मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी है। ग्रेटर नोएडा पुलिस का कहना है कि डिजिटल फुट प्रिंट के द्वारा धमकी देने वाले की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही इस मामले का पूरा खुलासा कर दिया जाएगा। Greater Noida News
विज्ञापन